Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी व कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने की विभागीय बजट की समीक्षा

25 जनवरी 2024, रायपुर: छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी व कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने की विभागीय बजट की समीक्षा – वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कृषि मंत्री राम विचार नेताम की उपस्थिति में आदिम जाति विकास, अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण विभाग के बजट सत्र  को लेकर विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चर्चा एवं समीक्षा बैठक की।

इस बैठक में श्री चौधरी एवं श्री नेताम ने योजनाओं के बजट को लेकर विभागीय अधिकारियों से विस्तारपूर्वक चर्चा की। बैठक में कृषक उन्नति योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, चिराग योजना, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, विद्यार्थियों के लिए कोचिंग की व्यवस्था सहित विभाग से सम्बंधित विभिन्न योजनाओं के बजट एवं अनुदान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

श्री चौधरी एवं श्री नेताम ने विभागों के बजट की  समीक्षा एवं महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा करते हुए उपस्थित संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)