Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

खरगोन बी-पैक्स में रासायनिक खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध

28 अक्टूबर 2024, खरगोन: खरगोन बी-पैक्स में रासायनिक खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध – खरगोन जिले में रबी सीजन की फसलों के लिए समस्त प्रकार के रासायनिक खाद जिले की 128 बी-पैक्स में पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। सीसीबी खरगोन के सीईओ श्री पीएस धनवाल ने बताया कि रबी सीजन में खाद की आवश्यकता को दृष्टिगत रखते हुए बी-पैक्स में विभिन्न प्रकार के रासायनिक खादों का भण्डारण किया गया है।    

किसानों के लिए डीएपी के स्थान पर वैकल्पिक रूप से एनपीके (काम्पलैक्स) खाद वर्तमान में जिले की बी-पैक्स में 4590 मैट्रिक टन का भण्डारण है। जिसके अतिरिक्त तरल खाद के रूप में नैनो डीएपी भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। उन्होंने किसानों से अपील की है कि डीएपी के विकल्प के रूप में 12ः32ः16, 16ः16ः16, 15ः15ः15, 10ः26ः26, 20ः20ः0ः13 इत्यादि खाद के साथ नैनो डीएपी का भी उपयोग करें।

इस संबंध में बैंक से सम्बद्ध बी पैक्स को निर्देशित किया गया है कि प्रत्येक संस्था पर्याप्त मात्रा में समस्त प्रकार के रासायनिक खादों का भण्डारण बनाए रखें। ताकि कृषकों को असुविधा न हो एवं उन्हें डीएपी के विकल्प के रूप में उपलब्ध रासायनिक खाद के उपयोग के लिए प्रोत्साहित कर मार्गदर्शन दें।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com