Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

सीएमवी से ग्रसित केला फसलों का केंद्रीय वैज्ञानिक दल ने किया निरीक्षण

06 जनवरी 2023, बुरहानपुर: सीएमवी से ग्रसित केला फसलों का केंद्रीय वैज्ञानिक दल ने किया निरीक्षण – भारत सरकार द्वारा गठित वरिष्ठ वैज्ञानिकों के दल द्वारा केला फसल पर आ रही कुकम्बर मोजेक वायरस (सीएमवी) से ग्रसित केला फसल का गत दिनों निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कृषि अनुसंधान केन्द्र नई दिल्ली के वरिष्ठ वैज्ञानिक प्रोफेसर इद्रानीदास गुप्ता, डॉ.अमालेण्डू घोष, डॉ.सुधाकर श्रीवास्तव, डॉ. जी.पी.जगताप, डॉ.ए.टी.डाउन्डे, डॉ. नेहारकर, डॉ.कार्तिकेय सिंह, कृषि उपसंचालक श्री एम.एस.देवके, उपसंचालक श्री आर.एन.तोमर उपस्थित रहे।

उक्त दल द्वारा संयुक्त रूप से ग्राम इच्छापुर, दापोरा, चापोरा, शाहपुर अड़गाव, सिरसोदा, भातखेड़ा आदि क्षेत्र का भ्रमण कर कृषकों से चर्चा भी की गई तथा केला फसल में विगत दो वर्षो से आ रही सीएमवी वायरस बीमारी के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। वहीं कृषकों के प्रक्षेत्र पर सीएमवी वायरस से ग्रसित केला फसल के सैंपल जांच हेतु एकत्रित किये गये।

महत्वपूर्ण खबर: कपास मंडी रेट (05 जनवरी 2023 के अनुसार)

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें