राज्य कृषि समाचार (State News)पशुपालन (Animal Husbandry)

पशुपालकों  के.सी.सी.जारी करवाएं- कलेक्टर नीमच

17 दिसंबर 2025, नीमच: पशुपालकों  के.सी.सी.जारी करवाएं- कलेक्टर नीमच – जिले में एक जनवरी से प्रारंभ हो रहे एम.एफ.डी.अभियान के साथ के.सी.सी.से शेष रहे सभी पशुपालकों का सर्वे करवाकर सूचीबद्ध करें और उनके के.सी.सी.प्रकरण तैयार कर, उन्हें के.सी.सी.जारी करवाएं। नीमच जिले को पशुपालन के.सी.सी. में सेचुरेटेड करें। कोई भी पशुपालक के.सी.सी.के लाभ से वंचित ना रहे। यह निर्देश कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने  गत दिनों कलेक्ट्रेट सभाकक्ष नीमच में पशुपालन विभाग की विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए दिए।

Advertisement1
Advertisement

बैठक में जिला पंचायत सी.ई.ओ.श्री अमन वैष्‍णव, उप संचालक पशुपालन डॉ.राजेश पाटीदार सहित सभी शासकीय पशु चिकित्‍सक, सहायक पशु चिकित्‍सा क्षेत्राअधिकारी एवं मैत्री कार्यकर्ता उपस्थित थे। पशुओं में नस्ल सुधार के लिए चलाए जा रहे कृत्रिम गर्भाधान अभियान की प्रगति की समीक्षा में कलेक्टर ने सेक्टरवार समीक्षा की। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए, कि वे एक माह में वार्षिक लक्ष्य की शतप्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित कर, कृत्रिम गर्भाधान का कार्य पूर्ण करें। इसके लिए कलेक्टर ने विशेष अभियान के रूप में कार्य करने के निर्देश मैदानी अमले को दिए। कलेक्‍टर ने कृत्रिम गर्भाधान में उत्‍कृष्‍ट कार्य करने वाले ए.वी.एफ.ओ. की सराहना की और न्यूनतम प्रगति वाले ए.वी.एफ.ओ.के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए।

कलेक्‍टर ने ए.वी.एफ.ओ.श्री रवि भाभर , रामपुरा कंजार्डा के ए.वी.एफ.ओ. एवं नीमच के ए.वी.एफ.ओ.श्री सुनील मंडलोई को कृत्रिम गर्भाधान में असंतोषजनक प्रगति पर एक माह में सुधार लाने हिदायत दी। कलेक्‍टर ने बगैर अवकाश स्वीकृति व सूचना के बैठक में अनुपस्थित रतनगढ़ की ए.वी.एफ.ओ.सुश्री आरती रावत की प्रगति भी असंतोषजनक पाए जाने और बैठक  में अनुपस्थिति पर निलंबित करने के निर्देश उप संचालक पशुपालन को दिए। उन्होंने विभागीय हितग्राही मूलक योजनाओं में भी शत प्रतिशत लक्ष्य पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्‍टर ने दुग्ध समृद्धि सम्पर्क अभियान के तहत 17 दिसंबर से प्रारंभ हो रहे गृह भेंट अभियान के तहत सभी विभागीय लक्ष्यों को पूर्ण करने के निर्देश भी दिए।  बैठक में कलेक्टर ने कृत्रिम गर्भाधान में तीनों विकासखण्डों में उत्‍कृष्‍ट कार्य करने वाले पांच-पांच मैत्री कार्यकर्ताओं, ए.वी.एफ.ओ.एवं पशु चिकित्सकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर, सम्मानित भी किया।

Advertisements
Advertisement3
Advertisement

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisement8
Advertisement
Advertisements
Advertisement5
Advertisement