Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

कार्ड प्रशिक्षणार्थियों ने कृषि विज्ञान केंद्र में देखी तकनीक

4 अप्रैल 2023, भोपाल ।  कार्ड प्रशिक्षणार्थियों ने कृषि विज्ञान केंद्र में देखी तकनीक – मैनेज हैदराबाद के सहयोग एवं परियोजना संचालक आत्मा भोपाल के  मार्गदर्शन में कृषि सेवा केन्द्र संचालन हेतु 1 वर्षीय डिप्लोमा कोर्स के अंतर्गत प्रशिक्षण कार्यक्रम कृषि विज्ञान केंद्र (नकतरा) रायसेन में कार्ड संस्था द्वारा आयोजित किया गया। केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. स्वप्निल दुबे के प्रयासों से केंद्र में विभिन्न रबी फसलों के प्रदर्शन, ग्रीनहाउस की तकनीकों को समझने का मौका प्रशिक्षणार्थियों को मिला।

कार्ड के कृषि विशेषज्ञ डॉ.  लालचंद यादव के साथ पहुंचे छात्रों ने कृषि विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ श्री आर. एस. राघव एवं श्री सुनील कैथवास से बीज उत्पादन तकनीक, बीजों की प्रजाति, उर्वरक कीटनाशक दवाओं के उपयोग, मिट्टी की सेहत सुधारने, नरवाई प्रबंधन जैसी कई तकनीकों को विस्तारपूर्वक समझा एवं कृषि उत्पादन में आ रही समस्याओं का समाधान प्राप्त किया। भ्रमण के दौरान वन विभाग की अमरावत नर्सरी को भी देखा यहां विभाग के श्री अमित विश्वकर्मा ने विभिन्न वृक्षों की उत्पादन तकनीक एवं उनके उपयोग, नर्सरी प्रबंधन, ग्रीनहाउस, वर्मी कंपोस्ट उत्पादन आदि तकनीकों पर छात्रों का मार्गदर्शन किया। 

प्रशिक्षणार्थियों में शामिल डॉ. श्रीमती पुष्पा शर्मा, सुश्री कृति मीणा, श्री कमल सिंह गौर, श्री सागर यादव, श्री कार्तिक राजपूत ने अपने अनुभव व्यक्त किए।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: जीआई टैग मिलने से चिन्नौर धान किसानों को मिल रहा है अधिक दाम

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें