Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मौसम विभाग का अलर्ट: मध्य प्रदेश के कई जिलों में अगले 4-5 दिन गरज-चमक, तेज हवाएं और बारिश की संभावना

23 मार्च 2026, भोपाल: मौसम विभाग का अलर्ट: मध्य प्रदेश के कई जिलों में अगले 4-5 दिन गरज-चमक, तेज हवाएं और बारिश की संभावना – मध्यप्रदेश में अगले 4 से 5 दिनों के दौरान मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक, तेज हवाएं और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि कुछ जिलों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना, हल्की से मध्यम वर्षा के आसार हैं। विशेष रूप से पूर्वी और उत्तरी मध्यप्रदेश के जिलों में मौसम ज्यादा प्रभावित रहेगा। तापमान में बदलाव, अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है, न्यूनतम तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव रहेगा एवं कई इलाकों में गर्मी से अस्थायी राहत मिलेगी।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, साथ ही चक्रवाती परिसंचरण का असर तथा इन दोनों सिस्टम की वजह से प्रदेश में अस्थिर मौसम बना हुआ है। भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर संभाग के कई जिले के कुछ स्थानों पर तेज आंधी और बारिश का प्रभाव अधिक रहेगा।

लोगों के लिए सलाह

आंधी-तूफान के दौरान खुले स्थानों से दूर रहें, बिजली गिरने के समय पेड़ों के नीचे खड़े न हों, किसानों को फसल की सुरक्षा के उपाय करने की सलाह, कुल मिलाकर, मध्यप्रदेश में आने वाले दिनों में मौसम सुहावना तो रहेगा, लेकिन आंधी और बिजली को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें