Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

किसानों के ईकेवाईसी के लिए आज जनपद मुख्यालयों पर लगेंगे शिविर

13 जनवरी 2023, बड़वानी: किसानों के ईकेवाईसी के लिए आज जनपद मुख्यालयों पर लगेंगे शिविर – प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनान्तर्गत जिले के पात्र किसानों को माह जनवरी में 13वीं किश्त की राशि का भुगतान किया जायेगा। इस किश्त की राशि का भुगतान सिर्फ उन किसानों को किया जायेगा जिन्होंने  अपना ईकेवायसी पूर्ण करा लिया है तथा जिनका आधार बैंक खातों से लिंक होकर डीबीटी के लिए इनेबल है।

वर्तमान में जिले में अभी भी 11513 किसानों का ईकेवायसी तथा 15645 किसानों का आधार से बैंक खाता लिंक नही है। ईकेवायसी एवं आधार से बैंक खाता लिंक करने के लिए कलेक्टर श्री शिवराजसिंह वर्मा के निर्देशन में 13 जनवरी को जनपद मुख्यलयों पर विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों में बैंकों के प्रतिनिधि उपस्थित होकर किसानों का ईकेवायसी एवं बैंक से आधार लिंक का कार्य करेंगे। अतः जिले के ऐसे किसान जिनका ईकेवायसी एवं आधार लिंक नही है वे जनपद मुख्यालय पर जाकर अपना खाते अपडेट करवा सकते है।

महत्वपूर्ण खबर: कपास मंडी रेट (12 जनवरी 2023 के अनुसार)

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें