Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

बुरहानपुर: गौशाला संचालन से आत्मनिर्भर बनी महिला किसान वंदना, 65 गौवंश की देखभाल के साथ खाद बेचकर कमा रहीं अतिरिक्त आय

23 सितंबर 2026, बुरहानपुर: बुरहानपुर: गौशाला संचालन से आत्मनिर्भर बनी महिला किसान वंदना, 65 गौवंश की देखभाल के साथ खाद बेचकर कमा रहीं अतिरिक्त आय – मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले के ग्राम जैनाबाद की वंदना सूर्यवंशी बताती हैं कि स्व-सहायता समूह से जुड़ने के बाद उनके जीवन में बदलाव की शुरुआत हुई। वर्ष 2018 में साईं आजीविका स्व-सहायता समूह से जुड़ने के बाद उन्होंने छोटे-छोटे कार्यों से अपनी आजीविका शुरू की। समूह के माध्यम से उन्हें गौशाला संचालन का अवसर मिला और वर्ष 2021 से वे गौशाला का सफलतापूर्वक संचालन कर रही हैं। आज गौशाला उनकी आय बढ़ाने के साथ-साथ आत्मनिर्भरता का माध्यम बन गई है।

समूह से जुड़कर सीखा आत्मनिर्भरता का हुनर

वंदना दीदी बताती हैं कि उनके स्व-सहायता समूह में 11 महिलाएं हैं। समूह से जुड़ने के बाद उन्होंने बैंक खाता खुलवाने, ऋण संबंधी कार्य कराने सहित अन्य छोटे-मोटे काम किए। इसी दौरान उन्हें गौशाला संचालन का अवसर मिला।

शुरुआत में आईं कई चुनौतियां

वंदना दीदी के लिए गौशाला संचालन की शुरुआत आसान नहीं थी। शुरुआती दिनों में चारे की व्यवस्था करने में परेशानी होती थी। गौशाला में काम करने के लिए श्रमिक नहीं मिलते थे और गौशाला के प्रबंधन का अनुभव भी नहीं था। गौवंश को पानी पिलाने की पर्याप्त सुविधा भी उपलब्ध नहीं थी। कई आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए उन्हें शुरुआत में अपने पास से राशि खर्च करनी पड़ती थी। इन सभी कठिनाइयों के बावजूद वंदना दीदी ने हिम्मत नहीं छोड़ी। उन्होंने धीरे-धीरे गौशाला के प्रबंधन को समझा और व्यवस्थाओं को बेहतर करते हुए संचालन को व्यवस्थित किया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

करीब 65 गौवंश की कर रहीं देखभाल

वर्तमान में वंदना दीदी की गौशाला में करीब 65 गौवंश हैं, जिनमें 22 गाय और 5 बछड़े सहित अन्य गौवंश शामिल हैं। गौशाला की साफ-सफाई प्रतिदिन सुबह कर्मचारियों द्वारा की जाती है। गौवंश की देखभाल के साथ-साथ यहां गोबर का उपयोग खाद बनाने में किया जाता है। तैयार खाद किसानों को बेचकर वंदना को अतिरिक्त आय प्राप्त होती है। उन्होंने बताया कि गौशाला संचालन के लिए शासन की ओर से उन्हें 40 रुपए प्रति पशु के मान से सहयोग प्राप्त होता है। वहीं, गौशाला के माध्यम से वे 2 लोगों को रोजगार भी दे रही हैं, जिन्हें 7-7 हजार रुपए प्रतिमाह दिए जाते हैं।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

गौशाला से बढ़ी वार्षिक आय

गौशाला संचालन से वंदना दीदी की आय में बढ़ोतरी हुई है और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है। इसके अलावा वे स्कूल में भोजन बनाने का कार्य भी करती हैं। उन्हें अपने काम में संतुष्टि मिलती है और वे आत्मनिर्भर महसूस करती हैं। वंदना सूर्यवंशी की कहानी इस बात का उदाहरण है कि स्व-सहायता समूह महिलाओं को आजीविका के नए अवसरों से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनने की राह दिखा सकते हैं।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture