Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

बुरहानपुर: ई-विकास एवं उर्वरक वितरण प्रणाली की जानकारी दी

07 मई 2026, बुरहानपुर: बुरहानपुर: ई-विकास एवं उर्वरक वितरण प्रणाली की जानकारी दी – कृषक कल्याण वर्ष के अंतर्गत एवं कलेक्टर श्री हर्ष सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग द्वारा विकासखंड खकनार में किसानों के खेतों पर पहुंचकर ई-विकास एवं उर्वरक वितरण प्रणाली के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान किसानों को आगामी फसल सीजन के लिए उपयुक्त फसल एवं किस्मों के चयन को लेकर भी मार्गदर्शन दिया गया।

उपसंचालक कृषि श्री एम.एस. देवके ने किसानों से अपील की कि उर्वरक प्राप्ति हेतु टोकन जनरेट कराने के लिए आधार कार्ड एवं मोबाइल साथ रखें। उन्होंने बताया कि किसान किसी भी सीएससी सेंटर, एमपी ऑनलाइन या स्वयं भी टोकन बनाकर फसल अनुसार उर्वरक प्राप्त कर सकते हैं, जिससे प्रक्रिया पारदर्शी एवं सुगम होगी।किसानों को आगामी सीजन में विशेष रूप से कपास फसल की बुवाई से पूर्व खेत में जिप्सम खाद के उपयोग की सलाह दी गई। जिप्सम के प्रयोग से मिट्टी की उर्वरता एवं उत्पादन क्षमता में वृद्धि होती है। यह मिट्टी के उच्च PH मान को संतुलित कर पोषक तत्वों की उपलब्धता बढ़ाता है, जिससे उर्वरकों की उपयोग क्षमता में सुधार होता है एवं फसल उत्पादन में वृद्धि होती है।

इस अवसर पर उपसंचालक कृषि श्री एम.एस. देवके, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री प्रताप सिंह जमरे, श्री जे.एस. चौहान, श्री अनिल मेड़ा, श्री अभिषेक पटेल, श्री सचिन मालवीय, श्री प्रधान राठौड़ सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें