Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

राजस्व महाभियान-2.0 में बुरहानपुर जिला पूरे प्रदेश में प्रथम

29 अगस्त 2024, बुरहानपुर: राजस्व महाभियान-2.0 में बुरहानपुर जिला पूरे प्रदेश में प्रथम – राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए प्रारंभ किये गये राजस्व महाभियान-2.0 के तहत इंदौर संभाग का बुरहानपुर जिला पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान पर है। राजस्व महाभियान 2.0 के तहत जिले में किये गये उत्कृष्ट कार्य हेतु संभागायुक्त श्री दीपक सिंह ने बुरहानपुर कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल एवं सभी राजस्व अधिकारियों को बधाई व शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि इसी ऊर्जा एवं सक्रियता के साथ आगे भी कार्यों को संपादित करें। आज संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष बुरहानपुर में राजस्व महाअभियान 2.0 की समीक्षा बैठक आयोजित हुई।

बैठक में संभागायुक्त श्री दीपक सिंह ने राजस्व महाअभियान के तहत कार्यों का समीक्षात्मक जायजा लिया। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की, कि जिले में राजस्व महाअभियान 2.0 के तहत नामांतरण, बंटवारा, अभिलेख दुरस्ती में शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। संभागायुक्त श्री सिंह ने राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया कि, नक्शा तरमीम, खसरे की समग्र से लिंकिंग कार्य को मिशन मोड पर करें। सभी अधिकारी प्रो-एक्टिव होकर कार्य करना सुनिश्चित करें।

संभागायुक्त श्री दीपक सिंह को आजीविका समूह की दीदियों द्वारा केले के रेशे से बनाये गये उत्पाद भेंट किये गये। बैठक में उन्होंने केले के रेशे से बनाये गये उत्पादों की मार्केटिंग बढ़ाने की बात कही। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती सृष्टि देशमुख, डीएटीसीसी के सदस्यगण उपस्थित रहे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com