राज्य कृषि समाचार (State News)

बुरहानपुर: 1 मई से ई-विकास पोर्टल पर होगा सभी उर्वरकों का वितरण

30 अप्रैल 2026, बुरहानपुर: बुरहानपुर: 1 मई से ई-विकास पोर्टल पर होगा सभी उर्वरकों का वितरण – कृषि उप संचालक  श्री एम.एस. देवके ने जानकारी देते हुए बताया कि, ई-विकास पोर्टल पर किसानों को 1 मई 2026 से सभी प्रकार के उर्वरक जैसे  DAP, SSP, MOP, NPK, के सभी ग्रेड किसान की पात्रता अनुसार शत-प्रतिशत एवं यूरिया 50 प्रतिशत पात्रता अनुसार प्रदान किया जायेगा।  वहीं  शेष यूरिया की मात्रा 15 जून से शत-प्रतिशत ई-विकास पोर्टल के माध्यम से वितरण किया जायेगा। जिले में सभी प्रकार के उर्वरक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। किसान अपनी वास्तविक फसल का ही टोकन बुक करे। सभी किसान बंधुओं से अपील है, कि कृषक एग्री स्टैक पोर्टल के माध्यम से फार्मर आई.डी.  बनवाएं  एवं एक से अधिक खसरे होने पर एग्री स्टैक पोर्टल पर  जुड़वाएं । किसान स्वयं ई-विकास पोर्टलhttps://evikas.mpkrishi.mp.gov.in/ के माध्यम से ई-टोकन बुक करा सकते है। साथ ही कॉमन सर्विस सेन्टर या उर्वरक विक्रय केन्द्रों से भी ई-टोकन बुक करा सकते हैं ।

 सिकमी (ठेकेदार/बटाईदार) किसान जो भूमि-स्वामी नहीं हैं वे अपने भूमि-स्वामी की अनुमति से एग्री स्टैक पोर्टल के माध्यम से अधिकृत प्रतिनिधि किसान बनकर ई-विकास प्रणाली के माध्यम से उर्वरक बुक करा सकते हैं, वन पट्टाधारी किसानों के लिए ई-विकास पोर्टल पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के सत्यापन उपरांत ई-विकास पोर्टल से उर्वरक प्राप्त कर सकते हैं, मृत किसान तथा शरीरिक रूप से अक्षम एवं वृद्ध किसानों हेतु उर्वरक व्यवस्थारू-ई-विकास प्रणाली में मृत किसानों जिनकी भूमि का नामांतरण लंबित है एवं शारीरिक रूप से अक्षम एवं वृद्ध किसानों के लिए उर्वरक प्राप्त करने के संबंध में पोर्टल पर सुविधा विकसित की गई है, संयुक्त खाता धारक कृषकों हेतु उर्वरक प्राप्त की प्रक्रिया संयुक्त खाताधारी कृषक जिनमें से एक या अधिक सदस्य किसी अन्य शहर में अथवा देश से बाहर रहते हैं, जिसके कारण उनका आधार सत्यापन ओटीपी प्राप्त करना संभव नही हो पाता है, ऐसे किसानों अथवा संयुक्त खाता धारकों में से एक किसान को नामांकित करने के लिए ई-विकास पोर्टल में सुविधा विकसित की गई है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements