Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

घोड़ा रोज की समस्या को लेकर ब्लॉक कांग्रेस ने दिया ज्ञापन

21 जनवरी 2023, देपालपुर(शैलेष ठाकुर, देपालपुर): घोड़ा रोज की समस्या को लेकर ब्लॉक कांग्रेस ने दिया ज्ञापन – ब्लॉक कांग्रेस देपालपुर द्वारा विधायक श्री विशाल पटेल के नेतृत्व में देपालपुर विधानसभा क्षेत्र में व्याप्त घोड़ा रोज की समस्या को लेकर महामहिम राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन देपालपुर तहसीलदार श्री हरिशंकर विश्वकर्मा को देकर मांग की गई कि क्षेत्र में घोड़ा रोज से किसानों की फसल बर्बाद होने के साथ ही वाहनों से टकराने से दुर्घटना भी हो रही है। घोड़ा रोज के खिलाफ रेस्क्यू अभियान चला कर उन्हें पकड़कर जंगलों में छोड़े जाने की मांग की गई। ज्ञापन देने से पूर्व कार्यकर्ताओं ने शहीद भागीरथ सिलावट की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रैली के रूप में एसडीएम कार्यालय पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन के पूर्व धरना भी दिया एवं भजन-कीर्तन किया।

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री राजेश बड़वाया, वरिष्ठ नेता श्री सरदार सिंह ठाकुर, विधायक प्रतिनिधि श्री राजेंद्र दुबे, जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष श्री मेहरबान सिंह पिछोलिया, ब्लॉक कांग्रेस गौतमपुरा अध्यक्ष श्री मोहन चौधरी, ब्लॉक किसान कांग्रेस अध्यक्ष श्री सतीश पटेल, ब्लॉक कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष के अलावा श्री राजीव यादव, श्री संजय मकवाना, श्री गजेंद्र जाट, श्री मानसिंह सिंह नकुम, श्री दिनेश यादव, श्री भारत नागर, श्री विनोद चौधरी, श्री सतीश मकवाना, श्री मुकेश सेन,श्री मोहन ठाकुर श्री , विष्णु ठाकुर , जनपद सदस्य श्री विशाल चौहान,आदि मौजूद थे। ज्ञापन का वाचन श्री नंदकिशोर यादव ने किया और आभार जितेंद्र बडवाया ने माना ।

महत्वपूर्ण खबर: गेहूं की फसल में बालियां निकलकर दूध भरने की अवस्था है, इस वक्त क्या-क्या विशेष करें ताकि अच्छा उत्पादन मिल सके

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें