Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

भाकियू ने 16 फरवरी को किया भारत बंद का आह्वान

15 फरवरी 2024, इंदौर: भाकियू ने 16 फरवरी को किया भारत बंद का आह्वान – जारी किसान आंदोलन और सरकार से चर्चा के बीच भारतीय किसान यूनियन ( भाकियू ) ने कल 16 फरवरी को भारत बंद का आह्वान किया है। भाकियू  के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री राकेश टिकैत ने  एक प्रेस वार्ता में इसकी घोषणा की।

श्री टिकैत ने कहा कि 16 फरवरी के भारत बंद में संयुक्त किसान मोर्चा सहित कई संगठन शामिल रहेंगे। श्री टिकैत ने किसानों से अपील की है कि वे 16  फरवरी को अपने खेत में न जाएं।  पहले भी अमावस को किसान खेत में नहीं जाते थे , अतः 16  फरवरी को भी खेत में न जाएं। उनके लिए उस दिन अमावस ही है।  देशव्यापी इस कृषि  हड़ताल में दुकानदारों से भी अपील की गई है कि वे किसानों के समर्थन में एक दिन अपनी दुकानें बंद रखें।

श्री टिकैत ने कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी ,किसानों की अन्य समस्याओं, बेरोज़गारी ,पेंशन ,अग्निवीर जैसी मांगों को लेकर यह भारत बंद किया जा रहा है , जिसमें परिवहन जैसे दूसरे संगठन भी समर्थन कर रहे हैं। सभी संबंधितों से समर्थन करने का आह्वान किया गया है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)