Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

बिहार: ड्रोन से धान की फसलों पर छिड़काव को मिल रही सब्सिडी, किसानों को होगा लाभ

15 अक्टूबर 2024, गया: बिहार: ड्रोन से धान की फसलों पर छिड़काव को मिल रही सब्सिडी, किसानों को होगा लाभ – वजीरगंज प्रखंड के उरैल गांव में धान की फसलों पर ड्रोन के जरिए उर्वरकों का छिड़काव किया गया। इस पहल का उद्देश्य किसानों को आधुनिक तकनीकों से खेती के लिए प्रोत्साहित करना है। इस प्रक्रिया में कृषि विज्ञान केंद्र, मानपुर द्वारा 100% वित्तीय सहायता दी गई।

नैनो यूरिया और उर्वरकों का छिड़काव

कृषि वैज्ञानिक मनोज कुमार राय ने बताया कि ड्रोन से नैनो यूरिया, सागरिका और इफको डीएपी का घोल धान की फसलों पर छिड़का गया। यह छिड़काव 40 एकड़ भूमि पर किया जा रहा है, जिससे कई किसान लाभान्वित हो रहे हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि पारंपरिक यूरिया के मुकाबले नैनो यूरिया का छिड़काव अधिक प्रभावी है और 85-90% तक पोषण सीधे फसल को मिलता है, जिससे उत्पादन क्षमता में वृद्धि होती है।

भारत सरकार और बिहार सरकार किसानों को ड्रोन से छिड़काव के लिए सब्सिडी प्रदान कर रही हैं, ताकि कृषि में इस तकनीक को बढ़ावा मिल सके। किसानों को प्रोत्साहित करते हुए मनोज राय ने बताया कि ड्रोन से छिड़काव करने पर समय और श्रम की बचत होती है, साथ ही लागत भी कम आती है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

किसानों के अनुभव

किसान विष्णु देव प्रसाद और सहदेव प्रसाद ने बताया कि ड्रोन से छिड़काव से शरीर पर अतिरिक्त मेहनत नहीं करनी पड़ती और फसल को भी नुकसान नहीं होता। प्रखंड के अन्य हिस्सों में भी ड्रोन से छिड़काव किया जा रहा है, जिससे अधिक किसान इस तकनीक से लाभान्वित हो सकें।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com