Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

बिहार: सेना से रिटायर्ड जवान ने मोटे अनाज की खेती कर किसानों के लिए प्रेरणा बने

09 नवंबर 2024, पूर्वी चंपारण: बिहार: सेना से रिटायर्ड जवान ने मोटे अनाज की खेती कर किसानों के लिए प्रेरणा बने – बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के सूरजपूर पंचायत स्थित पड़ौलिया गांव के रिटायर्ड सेना जवान राजेश कुमार यादव ने मोटे अनाज की खेती कर किसानों के लिए प्रेरणास्रोत बनकर एक नई मिसाल कायम की है। पीएम नरेंद्र मोदी के ‘मोटा अनाज’ को बढ़ावा देने के सपने को साकार करते हुए राजेश ने पारंपरिक धान और गेहूं के बजाय बाजरा, रागी, ज्वार जैसी पोषक अनाजों की खेती पर जोर दिया है।

राजेश कुमार यादव की इस पहल ने बंजर भूमि पर फसल उगाने की चुनौती को पार करते हुए बाजरे की खेती को फिर से जीवंत किया है। उन्होंने पहले पपीते की खेती कर अच्छा मुनाफा कमाया था और अब मोटे अनाजों की खेती से क्षेत्र के किसानों को भी प्रोत्साहित कर रहे हैं। 2023 को अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष घोषित किए जाने के बाद, केंद्र और बिहार सरकारें भी मोटे अनाज के उत्पादन को बढ़ावा देने पर जोर दे रही हैं, जो पोषण से भरपूर होने के साथ स्वास्थ्य के लिए लाभकारी भी हैं।

पूर्वी चंपारण में किसानों ने सरकारी सहायता के साथ मोटे अनाज की खेती शुरू कर दी है। रिटायर्ड जवान राजेश का कहना है कि प्रधानमंत्री का मोटे अनाज को बढ़ावा देने का लक्ष्य देशभर में इस अनाज के महत्व को पुनर्स्थापित कर रहा है। राजेश के इस कदम से किसानों को अच्छी आमदनी और फसल की पैदावार में बढ़ोतरी का फायदा मिल रहा है, जिससे किसानों का रुझान मोटे अनाजों की खेती की ओर बढ़ रहा है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com