राज्य कृषि समाचार (State News)

बिहार सरकार की डिजिटल पहल को मिली राष्ट्रीय पहचान, कृषि ऐप स्कॉच अवार्ड 2025 से हुआ सम्मानित 

24 सितम्बर 2025, भोपाल: बिहार सरकार की डिजिटल पहल को मिली राष्ट्रीय पहचान, कृषि ऐप स्कॉच अवार्ड 2025 से हुआ सम्मानित – दिल्ली में आयोजित स्कॉच अवार्ड्स के 102वें संस्करण में बिहार सरकार के कृषि विभाग को बड़ी उपलब्धि मिली है। विभाग को उनके अभिनव “बिहार कृषि ऐप” के लिए स्कॉच गोल्ड अवार्ड 2025 से सम्मानित किया गया है। यह ऐप किसानों के लिए एक समर्पित डिजिटल मंच के रूप में कार्य कर रहा है, जिससे उन्हें खेती से जुड़ी हर आवश्यक जानकारी एक ही स्थान पर आसानी से मिल रही है।

यह मोबाइल ऐप किसानों को फसल प्रबंधन की उन्नत तकनीक, सरकारी योजनाओं की जानकारी, मंडी भाव, ऑनलाइन प्रशिक्षण, और तकनीकी सलाह जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराता है। इस पहल से लाखों किसानों को डिजिटल रूप से जोड़ने और उन्हें सशक्त बनाने में मदद मिली है।

Advertisement
Advertisement

इस उपलब्धि पर कृषि विभाग के प्रधान सचिव पंकज कुमार ने खुशी जाहिर करते हुए कहा, “बिहार कृषि ऐप को राष्ट्रीय स्तर पर स्कॉच गोल्ड अवार्ड मिलना राज्य सरकार की किसान-हितैषी डिजिटल पहलों की बड़ी सफलता है। यह ऐप किसानों को योजनाओं की जानकारी, फसल से जुड़ी सलाह और तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान करता है। यह पुरस्कार विभाग के समर्पित प्रयासों का प्रतिफल है और इससे हमें भविष्य में और अधिक प्रभावी सेवाएं देने की प्रेरणा मिलेगी।”

इस ऐप की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसके माध्यम से किसान खेती से संबंधित जानकारियों के साथ-साथ उत्पादन की लागत घटाने और फसल की गुणवत्ता बढ़ाने के उपाय भी जान पा रहे हैं। इतना ही नहीं, ऐप के जरिए किसान सीधे बाजार से जुड़कर अपनी उपज का उचित मूल्य भी प्राप्त कर रहे हैं, जिससे उनकी आय में इज़ाफा हो रहा है।

Advertisement8
Advertisement

“बिहार कृषि ऐप” बिहार सरकार की उस सोच का परिणाम है, जो राज्य को आत्मनिर्भर कृषि व्यवस्था की ओर ले जाने का लक्ष्य रखती है। यह पुरस्कार यह दर्शाता है कि राज्य सरकार डिजिटल नवाचार और किसान-केंद्रित विकास के प्रति गंभीरता से काम कर रही है।

Advertisement8
Advertisement

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements
Advertisement5
Advertisement