Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

राजस्थान के किसानों को बड़ी सौगात: Best Farmer को कृषि विभाग देगा ₹3.50 लाख का इनाम, जानें कैसे उठाएं लाभ

31 जुलाई 2025, भोपाल: राजस्थान के किसानों को बड़ी सौगात: Best Farmer को कृषि विभाग देगा ₹3.50 लाख का इनाम, जानें कैसे उठाएं लाभ – राजस्थान के किसानों के लिए अच्छी खबर है। कृषि उन्नति योजना के तहत आत्मा (ATMA) योजना के अंतर्गत वर्ष 2025-26 में प्रगतिशील किसानों को सम्मानित करने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके तहत कुल 35 किसानों को ₹3.50 लाख के नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। इस योजना का उद्देश्य नवाचार को बढ़ावा देना और किसानों को नई तकनीकों के प्रति प्रेरित करना है।

216.11 लाख रुपये की वार्षिक कार्य योजना को मंजूरी

कलेक्ट्रेट सभागार, श्रीगंगानगर में जिला कलेक्टर एवं आत्मा योजना की अध्यक्ष डॉ. मंजू की अध्यक्षता में आत्मा शासी परिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में 216.11 लाख रुपये की जिला वार्षिक कार्य योजना को मंजूरी दी गई। इसमें किसानों के प्रशिक्षण, फील्ड विजिट, महिला खाद्य सुरक्षा समूह, किसान मेलों, वैज्ञानिक संवाद, नवाचार प्रदर्शन आदि गतिविधियां शामिल हैं।

राज्य से बाहर भ्रमण और बीमा जागरूकता भी होगी

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि राज्य के किसानों को पंजाब और हरियाणा भेजकर अंतरराज्यीय भ्रमण कराया जाएगा, जिससे वे आधुनिक खेती के तौर-तरीकों को समझ सकें। इसके अलावा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के पंपलेट्स का वितरण भी किया जाएगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा किसान बीमा योजना का लाभ ले सकें।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

बैठक में एडीएम सतर्कता श्रीमती रीना छिम्पा, संयुक्त निदेशक कृषि (विस्तार) डॉ. सतीश कुमार शर्मा, उप निदेशक कृषि डॉ. विनोद सिंह गौतम, लीड बैंक ऑफिसर और प्रगतिशील कृषक भी मौजूद रहे। आत्मा योजना के उप परियोजना निदेशक श्री सुदेश कुमार ने योजना की गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कैसे मिलेगा इनाम?

1. इनाम उन्हीं किसानों को मिलेगा जो कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, जैविक खेती या किसी नवाचार गतिविधि में अग्रणी भूमिका निभा रहे हों।
2. चयनित किसानों को नकद पुरस्कार ₹3.50 लाख तक मिलेगा।
3. किसान प्रशिक्षण, प्रदर्शन, महिला समूह निर्माण और वैज्ञानिक संवाद जैसे कार्यक्रमों में भाग लेने वाले किसानों को प्राथमिकता दी जाएगी।
4. आवेदन प्रक्रिया स्थानीय कृषि विभाग के जरिए होगी, जिसकी सूचना विभागीय कार्यालय व कृषि मेलों के माध्यम से दी जाएगी।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com