राज्य कृषि समाचार (State News)

प्रदेश की पहली सोर्टेड सेक्स्ड सीमन लैब का भूमिपूजन

भोपाल। पशुपालन, मत्स्य विकास एवं मछुआ कल्याण मंत्री श्री लाखन सिंह यादव ने भदभदा वुल फार्म परिसर में प्रदेश की पहली एवं देश की दूसरी लगभग 50 करोड़ रुपये लागत की सोर्टेड सेक्स्ड सीमन लैब का भूमिपूजन किया। एस.टी. जेनेटिक्स कम्पनी के सहयोग से यह लैब 3 वर्ष में तैयार हो जायेगी।
श्री यादव ने बताया कि लैब में सभी भारतीय गौ-भैंस वंशीय पशुओं के सोर्टेड सेक्स्ड सीमन तैयार किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि कृत्रिम गर्भाधान से मादा वत्स (बछिया) ही पैदा होंगी।

इस साल 30 लाख डोजेज वीर्य संकलन का लक्ष्य
वर्ष 2019-20 में कुल 30 लाख डोजेज वीर्य संकलित किये जाने का लक्ष्य है, जिसका उपयोग पूरे देश में कृत्रिम गर्भाधान के लिये किया जायेगा। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव श्री मनोज श्रीवास्तव, प्रबंध संचालक श्री एच.बी.एस. भदौरिया एवं अमेरिकन कम्पनी एस.टी. जेनेटिक्स के प्रतिनिधि श्री प्रकाशन उपस्थित थे।

Advertisements
Advertisement
Advertisement