Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

भिंड: पीएम कुसुम बी योजना से प्रताप सिंह को मिली ऊर्जा सुरक्षा

26 सितंबर 2026, भिंड: भिंड: पीएम कुसुम बी योजना से प्रताप सिंह को मिली ऊर्जा सुरक्षा – भिण्ड जिले के अमायन निवासी कृषक प्रताप सिंह को पीएम कुसुम बी योजना अंतर्गत स्थापित सोलर पंप से खेत में सिंचाई का विश्वसनीय विकल्प मिला है। इनके खेत में स्थापित रोटोमैक कंपनी के 3 एचपी क्षमता के सोलर पम्प ने इन्हें ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाया है।

कृषक प्रताप सिंह बताते हैं कि अपने 1.5 बीघा खेत में सिंचाई के लिए पहले अस्थाई विद्युत कनेक्शन लेना पड़ता था जिसका वार्षिक व्यय 12-13 हजार रुपए होता था। इतने व्यय के बावजूद बिजली की निर्बाध आपूर्ति नहीं होने से समय से सिंचाई नहीं कर पाते थे। आवेदन स्वीकृत होने पर उन्होंने सोलर पंप की स्थापना पर लगभग 21 हजार रुपए का अंशदान दिया। वर्ष 2025 में सोलर पंप लगने के बाद बिजली कनेक्शन पर व्यय होने वाली राशि की अब बचत हो रही है और वे आसपास के कृषकों को भी सिंचाई में मदद कर रहे हैं। कृषक प्रताप सिंह इस बदलाव के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को धन्यवाद देते हैं।

उल्लेखनीय है कि केन्द्र सरकार की पीएम कुसुम बी योजना को प्रदेश में “प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना” के नाम से संचालित किया जा रहा है। योजना अंतर्गत 7.5 एचपी तक क्षमता वाले ऑफ-ग्रिड सोलर पम्प की स्थापना पर 90 प्रतिशत सब्सिडी दिए जाने का प्रावधान है। सोलर पंप की वास्तविक लागत का केवल 10 प्रतिशत कृषक को वहन करना होता है। योजना की विस्तृत जानकारी मध्यप्रदेश ऊर्जा विकास निगम की वेबसाईट cmsolarpump.mp.gov.in पर उपलब्‍ध है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture