राज्य कृषि समाचार (State News)

भिंड कलेक्टर ने देखी गेहूं उपार्जन केन्द्रों की व्यवस्थाएं

30 अप्रैल 2026, भिंडभिंड कलेक्टर ने देखी गेहूं उपार्जन केन्द्रों की व्यवस्थाएं – कलेक्टर भिण्ड ने नवीन कृषि उपज मण्डी भिण्ड एवं उपार्जन केंद्र ऊमरी पहुंचकर गेहूं उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा शासन के निर्देशानुसार सभी केन्द्रों पर किसानों के लिए आवश्यक मूलभूत प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। किसानों से संवाद कर उनकी समस्याएं भी सुनीं। कलेक्टर ने खरीदी केन्द्रों पर गर्मी के मौसम के दृष्टिगत पेयजल एवं छाया संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया तथा आवश्यकता अनुसार व्यवस्था के निर्देश भी दिए।

इस दौरान केंद्र पर उपस्थित किसानों से उपार्जन के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर अधिकारियों को समय पर तुलाई और भंडारण इत्यादि की समुचित व्यवस्थाओं के निर्देश दिए। इसके अलावा खरीदी केन्द्र प्रभारियों से केन्द्रों पर उपज की आवक, बारदाना, तुलाई और पंखा सहित इत्यादि व्यवस्थाओं की जानकारी ली। अधिकारियों को उपार्जन केन्द्रों पर सतत रूप से बेहतर व्यवस्थाओं के मद्देनजर नियमित मॉनिटरिंग के लिए निर्देशित किया।

कलेक्टर द्वारा स्लॉट बुकिंग अनुसार वरीयता क्रम में किसानों की उपज के तौल और भुगतान कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि किसानों से पारदर्शी तरीके से गेहूं खरीदी का कार्य संचालित हो तथा कृषकों को किसी भी असुविधा का सामना न करना पड़े। कलेक्टर ने गेहूं उपार्जन एवं भंडारण व्यवस्था तथा उपार्जन की लक्षित मात्रा अनुसार पूर्व से समुचित व्यवस्थाओं के लिए निर्देशित किया। इसके अलावा उपज के नमूना जांच तथा सर्वर एवं स्लॉट बुकिंग व्यवस्था की जानकारी भी ली। इस दौरान एसडीएम भिण्ड सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements