Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

भारत सर्टिस एग्रीसाइंस ने किया मुफ्त जन स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

02 मार्च 2023, आगर मालवा: भारत सर्टिस एग्रीसाइंस ने किया मुफ्त जन स्वास्थ्य शिविर का आयोजन – भारत सर्टिस एग्रीसाइंस लिमिटेड ने ग्राम बाईगांव तहसील कानड़ , जिला आगर मालवा में ग्रामीणों के लिए मुफ्त जन स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का आयोजन किया, जिसमें आसपास के गांवों के 412 से अधिक ग्रामीणों ने मुफ्त जन स्वास्थ्य सुविधा का लाभ लिया। कार्यक्रम में भारत सर्टिस एग्रीसाइंस लिमिटेड के मार्केटिंग मैनेजर श्री लक्ष्मीकांत त्यागी,क्षेत्रीय विपणन प्रबंधक श्री विनोद सिंह सिकरवार, टेरिटरी इंचार्ज शाजापुर श्री राकेश कुमार निर्मल ने भी संबोधित किया।

भारत सर्टिस एग्रीसाइंस ने किया मुफ्त जन स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

शकुन्तला मल्टीस्पेशलिटी एवं अपोलो अस्पताल के डॉक्टरों के सहयोग से आयोजित इस शिविर में डॉ गजेंद्र अलावा(सामान्य चिकित्सक), डॉ नीतू संखवार (नेत्र रोग विशेषज्ञ), डॉ मोनिका अलावा (स्त्री रोग विशेषज्ञ), डॉ संजय रावत (ऑर्थोपेडिक्स) द्वारा ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की गई और दवाइयों का वितरण किया गया । इस दौरान गोद लिए गए सभी गांवों के सरपंच भी शामिल हुए। उन्होंने ग्रामीणों के समक्ष जन स्वास्थ्य के बारे में अपनी बातें रखी और जन स्वास्थ्य को अच्छा रखने के लिए विशेषज्ञों द्वारा दी गई सलाह को लागू करने की सलाह दी।

उल्लेखनीय है कि मित्सुई एंड कं, लिमिटेड, जापान की एक समूह कंपनी भारत सर्टिस एग्रीसाइंस लिमिटेड ने कानड़ तहसील में 5 गांवों को गोद लिया है और इनमें टिकाऊ कृषि, मृदा स्वास्थ्य, और सामुदायिक स्वास्थ्य और बच्चों की शिक्षा के क्षेत्र में कई गतिविधियां कर रहा है। इस कार्यक्रम के तहत उनका मुख्य ज़ोर कृषि विकास पर है। कंपनी गांवों में मुफ्त मिट्टी परीक्षण की सुविधा प्रदान करती है और किसानों को आधुनिक कृषि में भी प्रशिक्षित करती है ।आज आयोजित जन स्वास्थ्य शिविर इसी सामाजिक पहल का हिस्सा है। आगामी एक माह में अन्य गांवों में भी शिविर आयोजित होंगे, ताकि पांचों गांवों के नागरिकों को यह सुविधा प्राप्त हो सके।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: गेहूँ मंडी रेट (28 फरवरी 2023 के अनुसार)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )