Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

बैतूल कलेक्टर ने प्राकृतिक खेती का किया निरीक्षण

02 मई 2026, बैतूल: बैतूल कलेक्टर ने प्राकृतिक खेती का किया निरीक्षण – कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने  गत दिनों  भैंसदेही दौरे के दौरान ग्राम सायगोहन पहुंचकर प्राकृतिक खेती के डेमोंस्ट्रेशन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान परियोजना प्रबंधक श्री युवराज बोरबन ने जानकारी दी कि यह पहल नाबार्ड के वित्तीय सहयोग से तथा नमन सेवा समिति जावरा द्वारा संचालित की जा रही है। इस परियोजना के अंतर्गत 250 किसानों को 250 एकड़ क्षेत्र में प्राकृतिक खेती की पद्धतियों का प्रशिक्षण एवं अभ्यास कराया जा रहा है।

परियोजना के तहत स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से प्राकृतिक बीजों का बीज बैंक स्थापित किया गया है, जिससे किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध हो सके। साथ ही किसानों के घरों के पीछे किचन गार्डन, फलदार पौधों का रोपण एवं वर्मी कंपोस्ट इकाइयों के डेमोंस्ट्रेशन भी विकसित किए गए हैं। जिसका कलेक्टर डॉ सोनवणे द्वारा निरीक्षण किया गया। कलेक्टर डॉ. सोनवणे ने निर्देश दिए कि उत्पादों की बेहतर पैकेजिंग, गुणवत्ता परीक्षण और मजबूत मार्केट लिंकेज पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि किसानों को अधिक लाभ मिल सके। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि इस योजना से अधिक से अधिक किसानों को जोड़ने के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाए।

इस दौरान कलेक्टर ने किसान नामू धुर्वे के खेत का भी भ्रमण कर प्राकृतिक खेती के प्रयासों की सराहना की और क्षेत्र के अन्य किसानों को भी इस पद्धति को अपनाने के लिए प्रेरित करने पर जोर दिया। उन्होंने यहां मूंग, उड़द, मिर्च, स्वीट कॉर्न (मक्का) सहित विभिन्न फसलों की खेती का अवलोकन किया और सब्जी उत्पादन के संबंध में किसान से चर्चा की। कलेक्टर ने मल्टी आटा चक्की एवं बीआरसी मॉडल जैसी आजीविका गतिविधियों को भी बढ़ावा देने की आवश्यकता बताई, जिससे ग्रामीणों की आय में वृद्धि हो सके।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture