Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

बड़वानी कलेक्टर ने कृषि प्रक्षेत्र का किया भ्रमण: प्रगतिशील किसानों से की चर्चा, डॉलर चना उत्पादन पर दिया जोर  

26 दिसंबर 2025, बड़वानी: बड़वानी कलेक्टर ने कृषि प्रक्षेत्र का किया भ्रमण: प्रगतिशील किसानों से की चर्चा, डॉलर चना उत्पादन पर दिया जोर – मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले की कलेक्टर जयति सिंह ने गुरुवार जिले के बिलवा रोड स्थित कृषि प्रक्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के प्रगतिशील किसानों विशेष रूप से डॉलर चना के उत्पादन को लेकर कृषकों से भेंट कर चर्चा की। उन्होंने फसल की गुणवत्ता, बाजार मांग , उत्पादन लागत,प्रोसेसिंग और निर्यात पर विस्तृत चर्चा की।

कलेक्टर ने किसानों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि कृषक प्रोसेसिंग एवं वैज्ञानिक पद्धति अपनाकर अपनी आय में वृद्धि कर सकते हैं। जिला प्रशासन किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। कृषकों को आधुनिक तकनीक, प्रोसेसिंग यूनिट्स और बाजार लिंकेज उपलब्ध कराने में हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।

कलेक्टर ने उन्नत कृषकों द्वारा स्थापित ऑटोमेशन इरिगेशन सिस्टम्स (स्वचालित सिंचाई प्रणाली) का भी अवलोकन किया। उन्होंने सिस्टम की कार्यप्रणाली को समझा और इस बात की सराहना की कि कैसे इस तकनीक के माध्यम से पानी की बचत के साथ-साथ श्रम और समय का सदुपयोग किया जा रहा है। इस दौरान उप संचालक कृषि विभाग श्री के सी वास्कले,सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी सहित कृषकगण उपस्थित रहे। 

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें