Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

बालाघाट: खरपतवार नाशक व धान के कम अंकुरण की शिकायत पर खेतों में पहुंची कृषि विभाग की टीम, फसल का निरीक्षण कर बनाया पंचनामा

23 सितंबर 2026, बालाघाट: बालाघाट: खरपतवार नाशक व धान के कम अंकुरण की शिकायत पर खेतों में पहुंची कृषि विभाग की टीम, फसल का निरीक्षण कर बनाया पंचनामा – मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले में खरपतवार नाशक के उपयोग से खरपतवार नष्ट नहीं होने और धान के कम अंकुरण सहित अन्य शिकायतों की जांच के लिए कृषि विभाग की टीम ने शनिवार को विभिन्न गांवों का दौरा किया। टीम ने किसानों के खेतों में पहुंचकर फसलों का निरीक्षण किया और आवश्यक कार्रवाई के लिए पंचनामा तैयार किया।

शिकायतों की जांच के लिए खेतों में पहुंची टीम

उप संचालक कृषि फूलसिंह मालवीय के निर्देश पर कृषि विभाग की टीम ने लिखित शिकायतों और सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों की जांच की। टीम ने ग्राम कन्हारटोला में किसान राजेंद्र पिता फागू ढोके के खेत में सावां 127 फुल पेज धान की फसल का निरीक्षण किया। ग्राम खुर्सीपार में किसान सुरेश कुमार मुड़े ने खैरलांजी के दामाहे कृषि केंद्र से नविनो गोल्ड खरपतवार नाशक खरीदकर उपयोग करने की शिकायत की थी। किसान के अनुसार इसके उपयोग के बाद खेत में खरपतवार नष्ट नहीं हुए। टीम ने मौके पर पहुंचकर खेत का निरीक्षण किया और पंचनामा तैयार किया।

धान के कम अंकुरण की भी जांच

ग्राम मानेगांव में किसान रीना पाटले के खेत में सावां 127 फुल पेज धान की फसल का निरीक्षण किया गया। किसान ने धान में कम अंकुरण और दूसरी धान किस्म के लंबे पौधों के नष्ट नहीं होने की शिकायत की थी। टीम ने खेत का निरीक्षण कर पंचनामा तैयार किया। इसी तरह ग्राम बैजू मोहगांव में किसान सुदाम जी और शुभम नागपुरे के खेत में सावां 134 फुल पेज धान की फसल का निरीक्षण किया गया। किसानों ने कम अंकुरण और दूसरी धान किस्म के लंबे पौधों के नष्ट नहीं होने की शिकायत की थी। टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति देखी और आवश्यक कार्रवाई के लिए पंचनामा तैयार किया।

किसानों से दस्तावेज जमा करने की अपील

कृषि विभाग ने शिकायतकर्ताओं से कहा है कि वे अपना आवेदन, ऋण पुस्तिका, सावां फुल पेज की खरीद बिल, खेत के फोटो और आवश्यक दस्तावेज वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय, खैरलांजी में जल्द जमा करें, ताकि शिकायतों की जांच और आगे की कार्रवाई की जा सके। निरीक्षण के दौरान कृषि विभाग के सहायक संचालक कृषि (कार्यालय) राजेश कुमार खोब्रागड़े, कृषि महाविद्यालय मुर्झड़-वारासिवनी के सहायक प्राध्यापक डॉ. उत्तम बिसेन, वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी (कार्यालय) सुनील बागड़े और प्रभारी वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, खैरलांजी आरपी मरसकोले मौजूद रहे।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture