Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

इंदौर जिले के उन्नत कृषकों को दिये जाएंगे पुरस्कार

06 सितम्बर 2024, इंदौर: इंदौर जिले के उन्नत कृषकों को दिये जाएंगे पुरस्कार – इंदौर जिले के उन्नत किसानों को उन्नत कृषक पुरस्कार प्रदान  किए जाएंगे । इसके लिए वर्ष 2023-24 में कृषि की उन्नत तकनीक अपनाकर अपनी आय बढ़ाने वालों किसानों एवं किसानी संबंधित समूहों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

कृषि तकनीकी प्रबंध संस्था किसान कल्याण तथा कृषि विकास द्वारा कृषि श्रेणी हेतु आवेदन संबंधित विकासखण्ड के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी से प्राप्त कर सकते है। इसी प्रकार अन्य विभाग जिसमें उद्यानिकी कृषक उद्यान विभाग, पशुपालक कृषक पशुपालन विभाग, मछली पालक कृषक मछली पालन विभाग तथा कृषि अभियांत्रिकी विभाग शामिल हैं ।

आवेदन संबंधित विभाग से सत्यापन के पश्चात 20 सितम्बर 2024 शाम 05 बजे तक जमा किए जा सकते है। उप संचालक सह परियोजना संचालक आत्मा द्वारा बताया कि जिले में किसानों एवं किसानों के समूह को शासन के निर्देश अनुसार कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य पालन, कृषि अभियांत्रिकी किसानों को जिला स्तर पर 25-25 हजार रुपये और विकासखण्ड स्तर पर 10-10 हजार रुपये तथा उन्नत तकनीक से कृषि करने वाले पंजीकृत कृषक समूहों को 20-20 हजार के पुरस्कार आत्मा योजना अंतर्गत  दिए जाते हैं ।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com