Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

अलीराजपुर जिले में पर्याप्त मात्रा में खाद की उपलब्ध

11 नवम्बर 2022, अलीराजपुर: अलीराजपुर जिले में पर्याप्त मात्रा में खाद की उपलब्धता – अलीराजपुर जिले में रबी सीजन वर्ष 2022-23 हेतु उर्वरक भंडारण पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। कृषि एवं राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारीगण नियमित रूप से मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

उप संचालक कृषि श्री एसएस चौहान ने बताया कि अलीराजपुर जिले में 26 सहकारी संस्थाओं, 3 डबल लॉक मार्कफैंड संस्थाओं एवं निजी विक्रेताओं के माध्यम से खाद का वितरण हो रहा है। जिले में यूरिया 1276 मैट्रिक टन, एसएसपी 2196 मैट्रिक टन, डीएपी 480 मैट्रिक टन, एमओपी 8 मैट्रिक टन एवं काम्पलेक्स 73 मैट्रिक टन की उपलब्धता है।

श्री चौहान ने बताया कि कृषि एवं राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारीगण नियमित रूप से मॉनिटरिंग करते हुए खाद की उपलब्धता, वितरण एवं भंडारण की व्यवस्था पर नजरें रखे हुए है। श्री चौहान ने डबल लॉक मार्कफैंड गोदाम का निरीक्षण किया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: कपास मंडी रेट (09 नवम्बर 2022 के अनुसार)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )