Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

पीएम किसान योजना के लाभार्थी ध्यान दें, e-KYC नहीं कराया तो अटक सकते है अगली किस्त के पैसे  

21 मई 2026, भोपाल: पीएम किसान योजना के लाभार्थी ध्यान दें, e-KYC नहीं कराया तो अटक सकते है अगली किस्त के पैसे – प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (पीएम किसान) के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को प्रतिवर्ष 6 हजार रुपये की सहायता राशि तीन समान किस्तों में प्रदान की जाती है। योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए हितग्राहियों का ई-केवाईसी, आधार लिंकिंग, बैंक खाते का डीबीटी हेतु इनेवल तथा फार्मर आईडी होना आवश्यक है।

भारत सरकार के निर्देशानुसार पीएम किसान योजना का लाभ निरंतर प्राप्त करने हेतु सभी हितग्राहियों को प्रतिवर्ष बायोमेट्रिक माध्यम से ई-केवाईसी कराना अनिवार्य किया गया है। विदिशा जिले में वर्तमान वर्ष के दौरान कुल 2 लाख 31 हजार 310 हितग्राहियों का बायोमेट्रिक ई-केवायसी पूर्ण किया जाना है, जिसकी अंतिम तिथि 30 जून 2026 निर्धारित की गई है।

ई-केवायसी की प्रक्रिया तीन माध्यमों से पूरी की जा सकती है। हितग्राही नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाकर बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन के माध्यम से ई-केवाईसी करा सकते हैं। इसके अतिरिक्त पीएम किसान एप के जरिए फेस रिकग्निशन सुविधा का उपयोग कर स्वयं भी प्रक्रिया पूरी की जा सकती है। वहीं संबंधित पटवारी द्वारा वीएनओ एप के माध्यम से भी ई-केवायसी की कार्यवाही संपादित की जा रही है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

प्रशासन ने जिले के सभी पीएम किसान लाभार्थियों से अपील की है कि योजना का लाभ बिना किसी बाधा के निरंतर प्राप्त करने के लिए तत्काल बायोमेट्रिक ई-केवायसी की कार्यवाही पूर्ण कराएं, ताकि भविष्य की किश्तों के भुगतान में किसी प्रकार की परेशानी न हो।  

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture