किसान ध्यान दें: समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन का अंतिम दिन कल, अभी कराएं पंजीयन
06 मार्च 2026, भोपाल: किसान ध्यान दें: समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन का अंतिम दिन कल, अभी कराएं पंजीयन – मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के आपूर्ति अधिकारी अजीत कुमार द्वारा बताया गया कि रबी विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन हेतु किसानों का पंजीयन किए जाने हेतु अंतिम तिथि कल यानी 07 मार्च, 2026 रहेगी।
जिला आपूर्ति अधिकारी श्री कुमार द्वारा जानकारी दी गई है कि जिले में गेहूं पंजीयन कार्य विपणन संस्थाओं, प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों के 84 पंजीयन केन्द्रों तथा 550 कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के माध्यम से किया जा रहा है। अब तक जिले के 54 हजार 736 किसानों का गेहूं पंजीयन किया जा चुका हैं।
उन्होंने जिले के समस्त कृषकों से अपेक्षा की है कि जिन किसानों ने अभी तक अपना पंजीयन नहीं कराया है, वे निर्धारित अंतिम तिथि 07 मार्च, 2026 तक अनिवार्य रूप से ई-उपार्जन एप के माध्यम से अथवा अपने निकटतम गेहूं पंजीयन केन्द्र पर जाकर पंजीयन कराएं। निर्धारित समयावधि के बाद गेहूं पंजीयन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

