Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)सरकारी योजनाएं (Government Schemes)

आत्मा परियोजना: उन्नतशील किसानों को मिलेंगे पुरस्कार, 15 तक कर सकते है आवेदन

15 सितम्बर 2025, भोपाल: आत्मा परियोजना: उन्नतशील किसानों को मिलेंगे पुरस्कार, 15 तक कर सकते है आवेदन – मध्य प्रदेश कृषि विभाग द्वारा कृषि विस्तार सुधार कार्यक्रम (आत्मा परियोजना) के अंतर्गत जिले के उन्नतशील किसानों से वर्ष 2024-25 की गतिविधियों के आधार पर कृषक पुरस्कार हेतु 15 सितंबर तक आवेदन आमंत्रित किये गये हैं।

परियोजना संचालक आत्मा से प्राप्त जानकारी के अनुसार कृषक पुरस्कारों में कृषि एवं इसके प्रत्येक सहयोगी विभाग की गतिविधियों के लिये दो-दो किसानों को मूल्यांकन समिति की अनुशंसा पर जिला स्तर पर 25 हजार रुपए प्रदान किए जाएंगे। इसी प्रकार जिले में प्रत्येक विकासखण्ड स्तर पर पांच-पांच कृषक एवं सहयोगी विभागों की विभिन्न गतिविधियों से एक-एक कृषक को मूल्यांकन समिति की अनुशंसा पर 10 हजार रूपए का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। परियोजना संचालक आत्मा के मुताबिक़ पुरस्कार के विषय में निर्णय लेने का पूरा अधिकार कलेक्टर- सह-अध्यक्ष आत्मा गवर्निंग बोर्ड एवं संयुक्त कमेटी का रहेगा। इच्छुक किसान पुरस्कार हेतु निर्धारित प्रपत्र प्रत्येक विकासखंड के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, ब्लॉक टेक्नोलॉजी मैनेजर, असिस्टेंट टेक्नोलॉजी मैनेजर से प्राप्त कर सकते हैं तथा भरे हुए आवेदन पत्र 15 सितंबर तक वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, ब्लॉक टेक्नोलॉजी मैनेजर एवं असिस्टेंट टेक्नोलॉजी मैनेजर को विकासखंड कार्यालय में शाम 5 बजे तक जमा कर सकते हैं। साथ ही उद्यानिकी कृषक उद्यान विभाग, पशुपालक कृषक पशुपालन विभाग, मछली पालक कृषक मछली पालन विभाग एवं कृषि अभियांत्रिकी कृषक कृषि अभियांत्रिकी विभाग से आवेदन प्राप्त कर सकते हैं। जिसके बाद आवेदन को भरकर संबंधित विभाग से सत्यापन कराने के बाद 15 सितंबर की शाम 5 बजे तक जमा कर सकते हैं।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile