राज्य कृषि समाचार (State News)

लापरवाही बरतने पर सहायक प्रबंधक की सेवाएं समाप्त

12 अप्रैल 2025, विदिशा: लापरवाही बरतने पर सहायक प्रबंधक की सेवाएं समाप्त – कलेक्टर श्री रोशन कुमार सिंह ने गत दिनों ग्यारसपुर विकासखण्ड के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के कार्यों का भ्रमण कर जायजा लिया है। कलेक्टर श्री सिंह ने ग्राम सीहोद के गिर्राज वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन तथा ग्राम सियासी के माता बलजीत कौर वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन उपार्जन केन्द्र में पहुंचकर उपार्जन प्रक्रिया की जानकारियां प्राप्त की। वहीं मौके पर मौजूद  किसानों  से संवाद कर उपार्जन  केंद्रों  पर बुनियादी  सुविधाओं की पूर्ति के संबंध में चर्चा कर क्रॉस मॉनिटरिंग की है।

कलेक्टर श्री सिंह ने उपार्जन केंद्र पर बहुउद्धेशीय प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित, सियासी के सहायक प्रबंधक संतोष कुमार राठौर के द्वारा उपार्जन कार्यो से अनभिज्ञता जाहिर करने, बिना टोकन के किसानों की उपज तौल कार्य करने, उपार्जन केन्द्र पर निर्धारित संख्या में तौल कांटा संचालित नहीं पाए जाने तथा सर्वेयर द्वारा पास किए जाने के बावजूद  गेहूं  की मात्रा परीक्षण के  मापदंडों से संधारित करने तथा  बारदाने के निर्धारित वजन से अधिक मात्रा में  गेहूं  की तुलाई करने इत्यादि कार्यो का मौके पर परीक्षण के दौरान त्रुटियां पाए जाने पर सहायक समिति प्रबंधक संतोष कुमार राठौर को तत्काल सेवा से पृथक करने के निर्देश काॅ-आपरेटिव बैंक के सीईओ श्री विनय प्रकाश सिंह को मोबाइल पर दिए।

कलेक्टर श्री सिंह के द्वारा दिए गए  निर्देशों  के अनुपालन में की गई कार्यवाही के संबंध में काॅ-आपरेटिव बैंक के सीईओ श्री विनय प्रकाश सिंह के द्वारा बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित सियासी के सहायक प्रबंधक संतोष कुमार राठौर के द्वारा उपार्जन कार्यो में लापरवाही बरतने एवं संतोषजनक जवाब नहीं देेने के फलस्वरूप  श्री राठौर की सेवाएं समाप्ति का आदेश जारी कर दिया गया है।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.en.krishakjagat.org

Advertisements
Advertisement
Advertisement