राज्य कृषि समाचार (State News)

जिले में फसलों के नुकसान का आकलन शुरू

23 फरवरी 2026, उज्‍जैन: जिले में फसलों के नुकसान का आकलन शुरू – मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश में बेमौसम हुई बारिश को ध्‍यान में रखते हुए प्रदेश के सभी जिलों में क्षतिग्रस्त फसलों का आकलन करने के निर्देश समस्‍त जिला कलेक्टरों को दिए है।

कलेक्‍टर  रौशन कुमार सिंह ने जानकारी दी कि वर्षा के कारण फसलों को हुई क्षति की सूचनाओं को संज्ञान में लेते हुए क्षति का आकलन किया जा रहा है। साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भी निरंतर चर्चा की जा रही है। राजस्‍व अधिकारी, कृषि विभाग के अधिकारी और बीमा कंपनी के अधिकारी व सभी पटवारी स्‍थल पर जाकर स्थिति का आकलन कर रहे है। फसलों की स्थिति का प्रतिवेदन प्राप्त होते ही आगामी कार्यवाही की जाएगी।

चना एवं मसूर उपार्जन के लिए किसान 16 मार्च तक पंजीयन करा सकेंगे

 उप संचालक किसान कल्‍याण एवं कृषि विभाग  यू.एस. तोमर ने बताया कि रबी वर्ष 2025-26 (विपणन वर्ष 2026-27) में समर्थन मूल्य पर चना एवं मसूर उपार्जन के लिए ई-उपार्जन पोर्टल पर किसानों का पंजीयन आगामी 16 मार्च तक किया जाना है। चने का समर्थन मूल्य रू 5875/ क्विंटल एवं मसूर का समर्थन मूल्य रू 7000/- प्रति क्विंटल है।

किसान भाई गेंहू फसल की तरह खाद्य विभाग के पोर्टल पर चना एवं मसूर फसल का पंजीयन करा सकेंगे। साथ ही गेंहू के उपार्जन नीति अनुसार ही चना एवं मसूर फसल उपार्जन के लिए स्लॉट बुक कर सकेंगे। किसान भाई अपनी नजदीकी सेवा सहकारी समिति (पंजीयन केन्द्र) में जाकर पंजीयन करा सकेंगे।

अतः जिले के किसान भाइयों से निवेदन है कि गेंहू फसल के साथ चना एवं मसूर फसल के उपार्जन के लिए उक्त समय अवधि में पंजीयन कराएं।    

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements