Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

उदयपुर में एक्वा उद्यमी ओरिएंटेशन कार्यक्रम, 65 प्रतिभागियों को मिली आधुनिक मत्स्य पालन की जानकारी  

19 सितंबर 2026, उदयपुर: उदयपुर में एक्वा उद्यमी ओरिएंटेशन कार्यक्रम, 65 प्रतिभागियों को मिली आधुनिक मत्स्य पालन की जानकारी – राष्ट्रीय कृषि विकास प्रबन्ध संस्थान (मैनेज), हैदराबाद और मत्स्य विभाग, राजस्थान सरकार के संयुक्त तत्वावधान में 17 सितंबर को मत्स्य विभाग उदयपुर में एक्वा उद्यमी ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य मत्स्य पालकों और एक्वाप्रेन्योर्स को व्यावसायिक रूप से सशक्त बनाना था। इसमें मत्स्य किसान, ठेकेदार, सहकारी समितियों के सदस्य, विभागीय अधिकारी और विषय विशेषज्ञों सहित 65 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

मत्स्य पालन में नए अवसरों पर जोर

कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में मत्स्य विभाग की निदेशक श्रीमती संचिता बिश्नोई ने अंतर्देशीय मात्स्यिकी में उद्यमिता के बढ़ते महत्व और नए अवसरों पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राजस्थान में 4.30 लाख हेक्टेयर जलक्षेत्र मत्स्य पालन के लिए उपलब्ध है। उन्होंने केज कल्चर, झींगा पालन, सघन मछली पालन और पर्याप्त मत्स्य बीज उत्पादन के जरिए मछली उत्पादन बढ़ाने और रोजगार के अवसर विकसित करने की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि इसके लिए प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना और भारत सरकार की अन्य योजनाओं का लाभ लिया जा सकता है।

आधुनिक तकनीकों और योजनाओं की दी जानकारी

संयुक्त निदेशक डॉ. अनिल कुमार जोशी ने विभागीय योजनाओं, संस्थागत सहयोग और वित्तीय सहायता की जानकारी दी। कॉलेज ऑफ फिशरीज, उदयपुर के विशेषज्ञों ने राजस्थान में मत्स्य पालन की चुनौतियों, आधुनिक जलकृषि पद्धतियों तथा उत्पादन और गुणवत्ता बढ़ाने की तकनीकों पर विचार साझा किए। सहायक मत्स्य विकास अधिकारी शुभम वाष्र्णेय और डॉ. रवि कुमार पटेल ने आदिवासी मछुआरों के कल्याण के लिए संचालित धरती आभा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान और केज कल्चर मछली पालन के बारे में जानकारी दी। वहीं प्रगतिशील मत्स्य पालकों ने अपने अनुभव और सफलताओं को प्रतिभागियों के साथ साझा किया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

प्रतिभागियों को वितरित किए प्रमाण पत्र

मैनेज, हैदराबाद के कार्यक्रम समन्वयक महिपाल सिंह ने कार्यक्रम के उद्देश्यों की जानकारी दी। कार्यक्रम के अंतिम चरण में अतिथियों ने सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। उप निदेशक (मत्स्य विस्तार) डॉ. दीपिका पालीवाल ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन सहायक मत्स्य विकास अधिकारी डॉ. शीतल नरुका ने किया। 

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture