फसल की खेती (Crop Cultivation)राज्य कृषि समाचार (State News)

धान की खड़ी फसल में DAP डालना पड़ सकता है भारी, कृषि विभाग ने अमोनियम सल्फेट की दी सलाह  

14 अगस्त 2026, जयपुर: धान की खड़ी फसल में DAP डालना पड़ सकता है भारी, कृषि विभाग ने अमोनियम सल्फेट की दी सलाह – राजस्थान के बूंदी जिले के कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि डीएपी उर्वरक एवं अन्य फास्फोरिक उर्वरक जल में घुलनशील नहीं है तथा भूमि में डालने पर स्थिर हो जाते है। इन उर्वरको का खड़ी फसल में प्रयोग करने से धन एवं श्रम की हानि होती है। फास्फोरिक उर्वरको को हमेशा जड़ क्षेत्र में गहरा ऊर कर प्रयोग करने पर ही अपेक्षित परिणाम प्राप्त होता है। अतः किसान भाईयो से अनुरोध है कि धान की खड़ी फसल में डीएपी, एसएसपी एव एनपीके के स्थान पर अमोनियम सल्फेट का प्रयोग करे।

अमोनियम सल्फेट में नाइट्रोजन, अमोनियम रूप में आता है। धान के पौधे में एरेनकाइमा ऊतक (Aerenchyma Tissue) होने के कारण नाइट्रोजन का अमोनियम रूप सबसे ज्यादा असरदार होता है। यह धान के खेत में धीरे-धीरे घुलता है और 30-40 दिनो तक नाइट्रोजन धान के पौधो में कार्य करती है। अमोनियम मिट्टी के कणो के साथ मजबूती से चिपक जाता है, इसके कारण पानी के साथ बहकर नाइट्रोजन बर्बाद नहीं होती है। इसके प्रयोग से खेत की मिट्टी एवं वातावरण प्रदूषित नहीं होता है। जिले में अमोनियम सल्फेट उर्वरक पर्याप्त मात्र में उपलब्ध है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture