Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

प्रधानमंत्री सूक्ष्‍म खाद्य उद्यम उन्‍नयन योजना अंतर्गत करें आवेदन

21 दिसम्बर 2022, मंदसौर: प्रधानमंत्री सूक्ष्‍म खाद्य उद्यम उन्‍नयन योजना अंतर्गत करें आवेदन – उप संचालक उद्यान, मंदसौर द्वारा बताया गया कि प्रधानमंत्री सूक्ष्‍म खाद्य उद्यम उन्‍नयन योजना के तहत एक जिला एक उत्‍पाद योजनान्‍तर्गत वित्‍तीय वर्ष 2022-23 के लिये जिले में लहसुन एवं अन्‍य प्रोसेसिंग इकाई निर्माण हेतु लक्ष्‍य निर्धारित किये गये हैं, जिसमें लागत का 35 प्रतिशत या अधिकतम 10 लाख रूपये अनुदान तथा 3 प्रतिशत ब्‍याज ऋण अनुदान पर शासन द्वारा दिया जाएगा। इच्छुक व्यक्ति ऑन लाइन से आवेदन कर सकते हैं।

योजना अंतर्गत लहसुन प्रसंस्‍करण उत्‍पाद जैसे गार्लिक पिलिंग, गार्लिक पेस्‍ट, पाउडर, फ्लेक्‍स, अचार, चटनी तथा अन्‍य प्रसंस्‍करण उत्‍पाद जैसे सभी प्रकार के मसालें आटा चक्‍की, आलु चिप्‍स, संतरा जूस, आंवला अचार, मुरब्‍बा, अमरूद जैम, जैली तथा अन्‍य सभी प्रसंस्‍करण उत्‍पाद, दाल मिल, डेरी उत्‍पादों से संबंधित इकाइयों  की स्‍थापना हेतु आवेदन कर सकते हैं  । आवेदन ऑनलाइन के माध्‍यम से या   https://pmfme.mofpi.gov.in वेबसाईट पर जाकर कर सकते हैं ।

इस योजना में पंजीयन से संबंधित कोई समस्‍या होने एवं अधिक जानकारी के लिये जिलें के विकास खण्डों  के प्रभारी वरिष्‍ठ उद्यान विकास अधिकारी से सम्‍पर्क कर सकते हैं । मंदसौर विकासखंड के प्रभारी श्री सुरेन्‍द्रसिंह धाकड़ मो. नंबर 9753545634, मल्‍हारगढ़ विकासखंड के प्रभारी श्री राजेश जाटव मो.नंबर 9691383367, सीतामऊ एवं भानपुरा विकासखंड के प्रभारी श्री बनवारी वर्मा मो.नंबर 8817779538, गरोठ विकासखंड के प्रभारी श्री राजेश मईडा मो. नंबर 8827688643 एवं भानपुरा विकासखंड के प्रभारी श्री भुपेन्‍द्र कटारे मो. नंबर 7067634432 पर सम्‍पर्क कर सकते हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: कपास मंडी रेट (19 दिसम्बर 2022 के अनुसार)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )