Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

कोल्‍ड रूम, कोल्‍ड स्‍टोरेज आदि के लिए 30 नवंबर तक आवेदन करें

21 नवम्बर 2022, भोपाल: कोल्‍ड रूम, कोल्‍ड स्‍टोरेज आदि के लिए 30 नवंबर तक आवेदन करें – उद्यानिकी विभाग द्वारा वर्ष 2022-23 हेतु एकीकृत बागवानी विकास मिशन एवं  राष्ट्रीय कृषि विकास योजना अंतर्गत  विभिन्‍न घटक, कोल्‍ड रूम, कोल्‍ड स्‍टोरेज टाईप 1,कोल्‍ड चेन, रिफर वेन, राईपनिग चेम्‍बर, इंटिग्रेटिट पैक हाउस एवं रूरल मार्केट हेतु MPFSTS पोर्टल के माध्‍यम से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं । इस योजना में आवेदक आवेदन 30 नवंबर 2022 तक कर सकेंगे परंतु निर्धारित अभिलेख दिनांक 14 दिसंबर 2022 तक प्रस्‍तुत (अपलोड) कर सकता है। विभाग से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार कृषक का चयन कम्‍प्‍यूटिरीकृत लॉटरी के माध्‍यम से किया जाएगा ।

आवेदकों को आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत कर निर्धारित विभागीय  दिशा निर्देशों का पालन करना होगा। लॉटरी की तिथि विभाग द्वारा निर्धारित किये जाने पर उसकी सूचना पृथक से जारी की जायेगी एवं आवेदक को SMS के माध्यम से सूचित किया जाएगा | कोई समस्या उत्पन्न होने पर MPFSTS हेल्प डेस्क No.0755-4059242 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण खबर: कपास मंडी रेट (19 नवम्बर 2022 के अनुसार)

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें