Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना में 30 नवम्‍बर तक आवेदन आमंत्रित

14 नवम्बर 2022, देवास: प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना में 30 नवम्‍बर तक आवेदन आमंत्रित – देवास जिले में मछुआ कल्याण तथा मत्स्य विकास विभाग द्वारा प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजनान्तर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं के लिए इच्छुक हितग्राही कार्यालय सहायक संचालक मत्स्योद्योग चामुण्डा काम्पलेक्स, तीसरी मन्ज़िल, देवास पर आवेदन 30 नवम्‍बर तक कार्यालयीन समय में प्रस्तुत कर सकते हैं ।

उल्लेखनीय है कि इस योजना में स्वयं की भूमि में नवीन तालाब निर्माण, आर.ए.एस., बायोफ्लोक, केज कल्चर, कोल्ड स्टोरेज/आईस प्लान्ट की स्थापना, फिश फीड मील, मोटरसायकल विथ आईस बाक्स, मत्‍स्‍य उत्‍पादन की हैचरी, रंगीन मछलियों की रियरिंग एवं प्रजनन इकाई की स्‍थापना, कियोस्‍क स्‍थापना के लिए आवेदन कर सकते हैं।

इस योजना में अनुसूचित जाति/अनुसूचित जन जाति वर्ग, महिला हितग्राहियों को इकाई लागत का 60 प्रतिशत अनुदान एवं सामान्य पुरुष वर्ग के हितग्रहियों को 40 प्रतिशत अनुदान राशि दिये जाने का प्रावधान है ।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: कपास मंडी रेट (12 नवम्बर 2022 के अनुसार)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )