Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

कृषक पुरस्कार हेतु आवेदन 15 जनवरी तक आमंत्रित

11 जनवरी 2023, बुरहानपुर: कृषक पुरस्कार हेतु आवेदन 15 जनवरी तक आमंत्रित – बुरहानपुर जिले में कृषक पुरस्कार हेतु आवेदन पत्र 15 जनवरी, 2023 तक आमंत्रित किये गये हैं । सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन आत्मा योजनान्तर्गत मूल्यांकन वर्ष 2021-22 में कृषकों द्वारा अपनाई गई गतिविधियों के आधार पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले कृषक एवं कृषक समूहों द्वारा अपनाई गई कृषि तकनीक, उपज, उत्पादकता के आधार पर किसानों को पुरस्कृत किया जायेगा। यह जानकारी किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग उपसंचालक श्री एम.एस.देवके ने दी।

श्री देवके ने बताया कि कृषकों द्वारा अलग-अलग श्रेणी में जैसे कृषि, उद्यानिकी , पशुपालन, मत्स्य पालन, कृषि अभियांत्रिकी श्रेणियों में कृषक एवं कृषक समूहों द्वारा आवेदन किया जा सकता है। जिसमें प्रत्येक श्रेणी में जिला स्तर पर 25-25 हजार रूपये, विकासखण्ड स्तर पर 10-10 हजार रूपये तथा जिला स्तर पर कृषक समूहों को 20-20 हजार रूपये का पुरस्कार दिया जायेगा। आवेदन पत्र हेतु कार्यालय परियोजना संचालक आत्मा, किसान कल्याण तथा कृषि विकास जिला बुरहानपुर, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी विकासखण्ड बुरहानपुर एवं खकनार कार्यालय में सम्पर्क कर सकते हैं ।

महत्वपूर्ण खबर: धान (बासमती) मंडी रेट (10 जनवरी 2023 के अनुसार)

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें