राज्य कृषि समाचार (State News)

खंडवा में जैविक एवं प्राकृतिक हाट बाजार का हुआ शुभारंभ

30 दिसंबर 2025, खंडवा: खंडवा में जैविक एवं प्राकृतिक हाट बाजार का हुआ शुभारंभ – राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के अंतर्गत खंडवा जिले में जैविक एवं प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए पुरानी अनाज मंडी प्रांगण में विधायक खंडवा श्रीमती कंचन मुकेश तनवे, नगर निगम महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव एवं अपर कलेक्टर श्रीमती सृष्टि देशमुख गौड़ा ने फीता काटकर जैविक हाट बाजार का शुभारंभ किया ।  इस अवसर पर जिले के सभी विकास खंडों से आए प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों ने अपने अपने उत्पादों के कुल 20 स्टॉल लगाए। सभी अतिथियों ने स्टॉल्स का अवलोकन किया गया।

विधायक श्रीमती तन्वे ने इस अवसर पर  कहा कि प्राकृतिक खेती न केवल किसानों की आय बढ़ाने में सहायक है, बल्कि इससे आमजन को रसायन मुक्त, स्वास्थ्यवर्धक एवं पोषक खाद्य सामग्री उपलब्ध होती है। महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव ने इस अवसर पर कहा कि यह जैविक हाट बाजार किसानों और उपभोक्ताओं के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का एक प्रभावी माध्यम बनेगा। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्रीमती सृष्टि देशमुख गौड़ा ने कहा कि जिले में प्राकृतिक खेती को और अधिक विस्तार देने के लिए प्रशासन हर संभव सहयोग प्रदान करेगा तथा इस प्रकार के हाट बाजार भविष्य में किसानों की आय वृद्धि एवं जन स्वास्थ्य सुधार में महत्वपूर्ण भूमिका होगीl उप संचालक कृषि श्री नितेश कुमार यादव ने किसानों को प्राकृतिक खेती, जैविक इनपुट, पशुपालन आधारित कृषि एवं टिकाऊ खेती के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी।

परियोजना संचालक आत्मा श्री आनंद सिंह सोलंकी ने इस अवसर पर बताया कि जैविक हाट बाजार सप्ताह में एक दिन हर रविवार को नियमित रूप से आयोजित किया जाएगा। इससे प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों को अपने उत्पादों के लिए स्थायी एवं बेहतर बाजार उपलब्ध होगा, वहीं शहरी एवं ग्रामीण उपभोक्ताओं को सीधे किसानों से ताजा, शुद्ध और जैविक उत्पाद खरीदने का अवसर मिलेगा। उन्होंने बताया कि इसके माध्यम से रासायनिक खेती से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति भी जन-जागरूकता बढ़ेगी। प्राकृतिक तरीके से उत्पादित अनाज, दालें, तिलहन, फल, सब्जियां, मूंगफली एवं अन्य जैविक उत्पाद जैसे गिर गाय का घी, सुरजना पाउडर, अश्वगंधा पाउडर, नीम पाउडर जैसी सामग्री उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध कराई जाएगी ।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisement
Advertisement
Advertisements
Advertisement
Advertisement