Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

बुरहानपुर में प्राकृतिक हाट बाजार का हुआ शुभारंभ

26 दिसंबर 2025, बुरहानपुर: बुरहानपुर में प्राकृतिक हाट बाजार का हुआ शुभारंभ –  जिले में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा निरन्तर सकारात्मक प्रयास किए जा रहे है। कृषि विभाग द्वारा जिले के किसानों को राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के तहत प्राकृतिक खेती से जोड़ा जा रहा  है । इसी कड़ी में गुरुवार को  खंडवा रोड स्थित महात्मा ज्योतिबाई फूले (शनवारा) सब्जी मंडी में जैविक हाट बाजार का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर कृषक श्री दगडु पाटील बसाड, शहद उत्पादक श्री संजय चौकसे, श्री अक्षय जायसवाल, श्री सोपान कापसे, श्रीमती पवार, श्रीमती रत्ना मेढे, श्री संजय भवरे उपस्थित रहे।

प्राकृतिक रूप से उत्पादित  गेहूं , दाल, धनिया, मेथी इत्यादि उत्पादों के हाट बाजार का शुभारंभ विधायक  श्रीमती अर्चना चिटनिस, जनप्रतिनिधियों ने फीता काटकर किया। इस दौरान प्राकृतिक रूप से खेती करने वाले किसानों को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर विधायक  श्रीमती  चिटनिस ने कहा कि प्राकृतिक रूप से खेती कर रहे किसान अपनी मिट्टी, समाज की सेहत का ध्यान रख रहे है। उन्होंने कहा कि कीटनाशकों एवं उर्वरकों से रहित फसलों से उत्पादित, अनाज, सब्जी, फल मानव के लिए स्वास्थ्यवर्धक है। मिट्टी अच्छी रहेगी तो इंसान खुशहाल रहेगा।

कृषि उपसंचालक श्री देवके ने जानकारी देते हुए बताया कि प्राकृतिक हाट बाजार में चना 8 किलो, मक्का 9 किलो, राई 2 किलो, पपीता 20 किलो, केला 1 केरेट, शहद 10 किलो, घी 2 किलो,  गेहूं  50 किलो, धनिया-मेथी 15 किलो,  उड़द दाल 6 किलो, हल्दी 4 किलो की शहर के नागरिकों द्वारा खरीदी की  गई । इस दौरान अध्यक्ष श्री मनोज माने, श्री किशोर शाह, अन्य जनप्रतिनिधिगण, कृषकगण तथा कृषि और उद्यानिकी विभाग, मंडी के अधिकारी-कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन –  प्राकृतिक खेती में रासायनिक उर्वरकों, कीटनाशकों या रसायनों का उपयोग नहीं किया जाता है, बल्कि इसमें गाय के गोबर एवं गोमूत्र से तैयार जीवामृत, बीजामृत एवं घन जीवामृत व प्राकृतिक तरीके से तैयार खाद का उपयोग किया जाता है। इस खेती से तैयार खाद्य पदार्थ तुलनात्मक रूप से पौष्टिक व सुरक्षित होते है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

प्राकृतिक खेती के उत्पाद खाने के फायदे –   प्राकृतिक खेती से तैयार उत्पाद शरीर को शुद्ध एवं सुरक्षित भोजन प्रदान करते हैं, इनमें पोषक तत्व अधिक मात्रा में पाए जाते हैं तथा स्वाद और सुगंध भी बेहतर होती है। ऐसे खाद्य पदार्थ मानसिक स्वास्थ्य एवं प्रतिरक्षा शक्ति को मजबूत करते हैं साथ ही बीमारियों से बचाव में सहायक होते हैं। ये खेती पर्यावरण संरक्षण में मददगार है। प्राकृतिक खेती के उत्पाद विशेष रूप से बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं के लिए अधिक सुरक्षित माने जाते हैं।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture