राज्य कृषि समाचार (State News)

गेहूं खरीदी केंद्रों पर सभी आवश्‍यक व्‍यवस्‍थाएं पूर्ण

14 मार्च 2026, भोपाल: गेहूं खरीदी केंद्रों पर सभी आवश्‍यक व्‍यवस्‍थाएं पूर्ण –  कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने प्रशासनिक संकुल भवन के सभाकक्ष में गेंहू उपार्जन के अंतर्गत जिले के किसान संघ के सदस्यों के साथ बैठक की। बैठक में जिला आपूर्ति नियंत्रक श्रीमती शालु वर्मा, कृषि विभाग, सहकारिता, मालवा किसान प्रांत के मंत्री  भारत सिंह बैस, किसान संघ के संभाग अध्यक्ष  दशरथ पंड्या, उपाध्यक्ष  उदय सिंह आंजना,  बहादुर सिंह आंजना,  कैलाश पाटीदार,  ईश्वर सिंह,  शिव शरण शर्मा उपस्थित थे।    

बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने किसानों से चर्चा के दौरान कहा कि उपार्जन के अंतर्गत प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां पूर्ण हो चूकी है। किसानों के पंजीयन का मंगलवार 10 मार्च को अंतिम दिन है। इसके पश्चात गेंहू खरीदी प्रारंभ होगी। केंद्रों पर सभी आवश्‍यक व्‍यवस्‍थाएं पूर्ण कर ली गई है। प्रशासन का प्रयास रहेगा कि किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।      उज्जैन में किसानों की पंजीयन संख्‍या बहुत अधिक है। किसानों को समय सीमा में भुगतान किया जाएगा। समस्त किसान अपने बैंक खाते में आधार नंबर और मोबाइल नंबर अपडेटेड रखें। ताकि भुगतान में कोई समस्या न हो। खरीदी के पश्चात भंडारण की प्रक्रिया सुरक्षित रूप से हो सके। इसके लिए किसानों द्वारा भी वेयर हाउस की सूची प्रेषित की जाए।      बारदाना जिस अनुपात में खरीदी हुई है उसी के अनुरुप सप्लाई करवाया जाए। किसानों के पंजीयन का आज अंतिम दिवस है। ऐसे किसान जिन्‍होंने अभी तक पंजीयन नहीं करवाया है वे मंगलवार को रात्रि‍ 12 बजे तक अपने नजदीकी पंजीयन केंद्रों पर जाकर अपना पंजीयन करवाए। इसके अलावा एमपी ऑनलाइन, कियोस्‍क और सीएसई पर भी ऑनलाईन पंजीयन किया जा सकता है।      बैठक में जिला आपूर्ति नियंत्रक श्रीमती शालु वर्मा ने जानकारी दी कि प्रतिदिन लगभग 10 हजार किसानों का पंजीयन हो रहा है। अब तक लगभग 1 लाख 19 हजार 74 किसानों का पंजीयन हो चुका है। खरीदी केंद्रों पर सभी आवश्‍यक सुविधाएं किसानों को उपलब्‍ध कराई जा रही है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements