राज्य कृषि समाचार (State News)

आलीराजपुर: ई-टोकन से किसान एक साथ कर सकेंगे सभी उर्वरकों की बुकिंग

10 मई 2026, आलीराजपुरआलीराजपुर: ई-टोकन से किसान एक साथ कर सकेंगे सभी उर्वरकों की बुकिंग – शासन के निर्देशानुसार मध्य प्रदेश के सभी जिलों में अब ई-विकास प्रणाली के माध्यम से उर्वरकों का वितरण किया जा रहा है। 05 मई से लागू इस व्यवस्था के तहत किसान अपनी भूमि की पात्रता अनुसार आवश्यक सभी उर्वरकों की पूरी मात्रा एक बार में ई-टोकन के जरिए बुक कर प्राप्त कर सकते हैं।
कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर द्वारा जिले की सभी सहकारी समितियों, मार्कफेड के गोदाम प्रभारियों, समस्त निजी विक्रेताओं सहित कॉमन सर्विस सेंटर को इस कार्य के लिए निर्देशित किया गया है।

उप संचालक कृषि श्री एस.एस. चौहान ने बताया की अभी जिले में 01 अप्रैल से आज दिनांक तक कुल 110 किसानों द्वारा लगभग 50 मीट्रिक टन उर्वरकों का उठाव ई-विकास प्रणाली के माध्यम से किया जा चुका है। अब कृषक एक बार में ही आवश्यक उर्वरक बुकिंग कर टोकन प्राप्त कर सकते हैं। समितियां किसानों को ई-टोकन बुक करके अधिक से अधिक उर्वरकों का उठाव कराये। किसान भाई उनकी फसल की आवश्यकतानुसार और अतिरिक्त उर्वरक भी प्राप्त कर सकते हैं।

जिले में पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध है वर्तमान में 5571 मीट्रिक टन यूरिया, 387 मीट्रिक टन डीएपी, 851 मीट्रिक टन एन.पी. के. 3408 मीट्रिक टन एस.एस.पी. एवं 15.450 मीट्रिक टन पोटाश इस प्रकार जिले में लगभग दस हजार दो सौ चौतीस मीट्रिक टन उर्वरकों का भंडार उपलब्ध है। कृषक असुविधा से बचने के लिए शीघ्र उर्वरक उठाव करें ।

कलेक्टर श्रीमती नीतू माथूर एवं उप संचालक कृषि श्री चौहान द्वारा जिले के समस्त किसान भाइयों से अपील की है कि जल्द से जल्द उर्वरकों का उठाव करें। जिससे बाद में होने वाली असुविधा से बचा जा सकें। किसान भाइयों को जितनी मात्रा में उर्वरकों की आवश्यकता होगी उतनी ही मात्रा में सभी उर्वरक मिलेगा।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements