Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

बुरहानपुर में कृषि विकास प्लान की बैठक आयोजित

15 मई 2023, बुरहानपुर: बुरहानपुर में कृषि विकास प्लान की बैठक आयोजित – मध्य प्रदेश में कृषि विकास हेतु जिलावार कृषि विकास प्लान बनाये जाने के निर्देश प्राप्त हुए हैं । प्राप्त निर्देशों के परिपालन में, कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी सुश्री भव्या मित्तल के निर्देशानुसार गत दिनों संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक दुबे की अध्यक्षता में कृषि से जुड़े विभिन्न विभागों की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में सभी फसलों के समस्त पहलुओं को ध्यान में रखकर जिला बुरहानपुर की जलवायु, प्राकृतिक संसाधनों, टिकाउ खेती, आय में वृद्धि एवं कृषि विकास में उपयुक्त फसलों का चयन कर बहुमुखी प्रोत्साहन के अवसर प्रदान करने के लिए ‘‘जिलावार कृषि विकास प्लान‘‘ बनाये जाने की एक अभिनव पहल प्रारंभ की गई है। इस अवसर पर बैठक में सचिव श्री एम.एस.देवके, उपसंचालक उद्यानिकी श्री चौहान, एलडीएम श्री अरूण एक्का, डीडीएम नाबार्ड श्री पाटिल , प्रगतिशील कृषक एवं प्रमुख श्री किशोर पाटिल , मस्त्यपालन से श्री बाडू मधुकर, रेशम पालन, पशुपालन सहित अन्य विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे ।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile