Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

कृषि व पशुपालन एक सिक्के के दो पहलू, दोनों का हो विकास

विकसित कृषि संकल्प अभियान मे किसानो को अधिक आय व उत्पादन के सूत्र

नवाचारी किसानों को देखकर करे खेती

07 जून 2025, पोकरण: कृषि व पशुपालन एक सिक्के के दो पहलू, दोनों का हो विकास – कृषि विज्ञान केंद्र पोकरण के वरिष्ठ वैज्ञानिक व अध्यक्ष डॉ दशरथ प्रसाद ने बताया कि  भारत सरकार के केंद्रीय कृषि व किसान कल्याण मंत्रालय व भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली की तरफ से विकसित कृषि संकल्प अभियान की शुरूआत 29 मई से 12 जून तक की गयी। इस नवे दिन के कार्यक्रम का नेतृत्व डॉ के जी व्यास, डॉ सुनील शर्मा, डॉ रामनिवास ने किया। इस क्षेत्र के लिए गठित तीनो टीमो ने किसान वैज्ञानिक संवाद भणियाणा ब्लॉक में गांव भणियाणा, दंताल, पन्नासर, भिखोडाई, रातड़िया, सकड़िया में किया। इस संवाद में कृषि एवं पशुपालन में नवीनतम एवं स्मार्ट तकनीको को अपनाने पर जोर दिया गया। इस अभियान में विज्ञान के साथ किसानों को आत्मनिर्भर बनाकर कृषि को आधुनिक और लाभकारी बनाने की पहल की जा रही है। नई तकनीक व नव विकसित खरीफ बीजो एवं सरकार की योजनाओं की जानकारी किसान तक पहुँचे, गाय की देशी नस्ल के संरक्षण करे।  भेड़ बकरी पालन अधिक जुड़ाव बढे,  लैब से लैंड की वैज्ञानिक तकनीको, खरीफ की उन्नत कृषि तकनीक,  प्राकृतिक खेती, नवाचार, मिट्टी जांच, फसल बीमा व किसानों की खेती की समस्या पर चर्चा व समाधान किया गया। इस क्षेत्र में खेजड़ी का किस्म थार शोभा लगा कर अधिक तापमान बढ़ने से रोक सकते है ताकि किसानों सांगरी, पशुओं के लिए चारा भी मिले।  इस कार्यक्रम में काजरी जैसलमेर के कीट वैज्ञानिक डॉ सुगन चन्द मीना, कृषि वानिकी वैज्ञानिक डॉ शिरन के, कृषि विभाग के सूरज मीणा, प्रेम नारायण, नरेश सैनी, राजेश गोदारा, विशनाराम सरपंच,  किसान प्रगतिशील किसान डुंगर राम राजपुरोहित, लिच्चू देवी, कमला देवी सम्मिलित हुए।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.global-agriculture.com