Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

खेतों में पहुँचे कृषि वैज्ञानिक, किसानों को सोयाबीन फसल में कीट प्रकोप से बचाव के लिए दी सलाह

16 सितम्बर 2025, भोपाल: खेतों में पहुँचे कृषि वैज्ञानिक, किसानों को सोयाबीन फसल में कीट प्रकोप से बचाव के लिए दी सलाह – मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में कलेक्टर बालागुरू के. के निर्देशानुसार कृषि विभाग के अधिकारियों और कृषि वैज्ञानिकों द्वारा किसानों के खेतों का भ्रमण किया जा रहा है। इसका उद्देश्य किसानों को सोयाबीन की फसल में हो रहे स्टेम फ्लाई और पीला मोजेक जैसे रोगों से बचाने के लिए उचित सलाह देना है। साथ ही किसानों को रबी फसलों की तैयारी और समसामयिक कृषि कार्यों के बारे में जानकारी दी जा रही है।

कृषि विभाग के उप संचालक अशोक उपाध्याय ने बताया कि विभाग की टीम ने जिले के ग्राम इमलीखेड़ा और उलझावन में किसानों के खेतों का दौरा किया। भ्रमण के दौरान किसानों को बताया गया कि इस बार सोयाबीन की फसल में स्टेम फ्लाई का प्रकोप बहुत अधिक देखा गया है, जिससे फसल को नुकसान हो सकता है।

कीट नियंत्रण के लिए रसायनिक और जैविक उपाय बताए

कृषि वैज्ञानिकों ने बताया कि कीट नियंत्रण के लिए किसान बिटा साईफ्लुथ्रिन 8.49% + इमिडाक्लोप्रिड 19.81% की 140 मिली मात्रा प्रति एकड़ तथा थायमेथोक्साम 12.6% + लेम्डासाईहेलोथ्रीन 9.5% ZC की 80 मिली मात्रा प्रति एकड़ उपयोग कर सकते हैं। वहीं जैविक कीट नियंत्रण के लिए नीम तेल 5000 PPM की 250 मिली मात्रा प्रति एकड़ उपयोग करने की सलाह दी गई।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

रबी फसल की तैयारी और बीज उपचार की जानकारी

किसानों को आगामी रबी सीजन के लिए नवीन किस्मों का चयन करने और बीज उपचार के तरीकों की जानकारी दी गई। रसायनिक बीज उपचार के लिए एजेक्सीस्ट्रोबिन 2.5% + थियोफेनेट मिथाइल 11.25% + थायमेथोक्साम FL की 2 मिली प्रति किलो बीज उपयोग की सलाह दी गई। वहीं, जैविक उपचार में ट्राईकोडर्मा विरीडी, बवेरिया बेसियाना 2 मिली प्रति किलो तथा एनपीके कंसोर्टिया 2 ग्राम प्रति किलो उपयोग करने को कहा गया।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

उर्वरकों के संतुलित उपयोग और योजनाओं की जानकारी भी दी

भ्रमण के दौरान किसानों को उर्वरकों के संतुलित और समन्वित उपयोग की सलाह दी गई ताकि फसल उत्पादन में वृद्धि हो और मिट्टी की उर्वरता बनी रहे। साथ ही विभागीय योजनाओं की जानकारी भी किसानों को दी गई, जिससे वे सरकारी सहायता और तकनीकी मार्गदर्शन का लाभ ले सकें। 

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture