Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

जैविक खेती को बढ़ावा देने कृषि सखियों को दिया प्रशिक्षण

22 जनवरी 2026, सिंगरौली: जैविक खेती को बढ़ावा देने कृषि सखियों को दिया प्रशिक्षण – जैविक खेती को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ग्राम खैराही, विकासखंड वैद्यान में कृषि सखियों हेतु एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण के दौरान स्व सहायता समूह की सदस्यों को जैविक खेती, मल्टी लेयर फार्मिंग एवं मल्चिंग तकनीक की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही समूह सदस्यों के खेतों में जाकर उन्हें प्रत्यक्ष रूप से खेती की उन्नत विधियों से रूबरू कराया गया। यह कार्य आजीविका मिशन सिंगरौली द्वारा अडानी फाउंडेशन के सहयोग से कन्वर्जेंस मॉडल के तहत कराया जा रहा है, जिससे समूह सदस्यों को तकनीकी मार्गदर्शन के साथ-साथ आजीविका संवर्धन का लाभ मिल रहा है।

कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को कम लागत में अधिक उत्पादन एवं टिकाऊ खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।इस पहल से ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं जैविक खेती से जुड़कर आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हो रही हैं और समूह सदस्य निरंतर लाभान्वित हो रहे हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें