राज्य कृषि समाचार (State News)

गेहूं कृषकों को सलाह : मार्च 2023

07 मार्च 2023, इंदौर: गेहूं कृषकों को सलाह : मार्च 2023 – भाकृअप – भारतीय कृषि अनुसन्धान संस्थान ,क्षेत्रीय केंद्र , इंदौर द्वारा कृषकों को माह मार्च 2023  के लिए  निम्नांकित सलाह दी गई है –

देर से बुवाई वाली किस्मों में अवस्था अनुसार अंतिम सिंचाई करें। यदि फसल में सुनहरापन आ रहा हो तो सिंचाई बंद कर दें ,इससे दाने की चमक कम हो सकती है या दाने पोटिया या धब्बे वाले हो सकते हैं। उच्च गुणवत्ता हेतु  बीज की फसल में रोगिंग करें। फसल गहाई,भण्डारण तथा विपणन हेतु आवश्यक अग्रिम व्यवस्था करें। फसल के आस-पास आग न जलाएं तथा बीड़ी -सिगरेट न जलाएं।

Advertisement
Advertisement

अपने खेतों पर लगे ट्रांसफार्मर के आसपास 10 बाय 10 फीट तक सफाई व्यवस्था कर दें, ताकि किसी भी भी प्रकार से बिजली का फाल्ट होने पर आपकी पकी हुई फसल को नुकसान नहीं हो। फसल पकते ही कटाई यथा शीघ्र करें, ताकि  दाने न बिखरें तथा संभावित आंधी तूफान या ओला वृष्टि से होने वाले नुकसान से बचा जा सके। बीज की फसल की कटाई , गहाई तथा भण्डारण सावधानीपूर्वक करें, जिससे इसे  शुद्ध रखा जा सके।  

किसान भाई ,अपने खेतों में फसलों के अवशेष  जैसे गेहूं के डंठल  आदि न जलाएं। इससे भूमि में विद्यमान जीवाणु , केंचुएऔर पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं। मिल मालिकों, बड़े व्यापारियों तथा प्रसंकरण इकाइयों के साथ अनुबंध खेती करने पर किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले गेहूं का उचित मूल्य प्राप्त हो सकता है।

Advertisement8
Advertisement
वैज्ञानिक मंडल  :

डॉ के सी शर्मा, सस्य विज्ञान, 9200239785 , डॉ ए के सिंह, कृषि प्रसार ,8319369491 , डॉ डीके वर्मा ,पादप प्रजनन ,9419033482 ,डॉ जे बी सिंह , पादप प्रजनन , 9752159512, डॉ प्रकाश टी एल, पादप रोग विज्ञान, 8817605807, डॉ राहुल गजघाटे,पादप प्रजनन ,8317036658 , डॉ उपेंद्र सिंह , सस्य विज्ञान ,7987353704 ।

Advertisement8
Advertisement

महत्वपूर्ण खबर: गेहूँ मंडी रेट (06 मार्च 2023 के अनुसार)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Advertisements
Advertisement5
Advertisement