Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मूंग फसल में इल्ली के प्रकोप से बचाव की सलाह दी

10 मई 2025, हरदा: मूंग फसल में इल्ली के प्रकोप से बचाव की सलाह दी – कृषि विज्ञान केन्द्र के कृषि वैज्ञानिक एवं कृषि विभाग के अधिकारियों ने जिले के किसानों को सलाह दी है कि गत 2-3 दिनों से हल्की वर्षा एवं मौसम में उतार-चढ़ाव होने के कारण मूंग फसल में इल्ली का प्रकोप होने की संभावना है।

 इल्ली के प्रकोप से बचाव के लिये किसान  प्रतिदिन अपनी मूंग फसल का सतत निरीक्षण करें तथा इल्ली दिखाई देने पर कीटनाशक दवा इमामेक्टिन बेजोंएट 5 प्रतिशत एस.जी. 200 ग्राम प्रति हेक्टेयर अथवा प्रोफेनोफॉस 50 प्रतिशत ई.सी. 1.25 लीटर अथवा इन्डोसबाकार्व 14.5 एस.सी. 500 एमएल प्रति हेक्टयर की दर से छिड़काव करें।

 कृषि वैज्ञानिक ने सलाह दी है कि ग्रीष्मकालीन मूंग फसल में पीला मोजेक रोग के नियंत्रण के लिये कीटनाशक थायोमेथाक्जाम 25 डब्ल्यूजी 40 ग्राम प्रति एकड़ अथवा इमीडॉक्लोप्रीड 17.8 एसएल 50 मिली प्रति एकड़ की दर से घोल बनाकर सुबह अथवा शाम के समय 100 से 125 लीटर प्रति एकड़ पानी मिलाकर स्प्रे करें।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com