Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

उन्नत तकनीक और फसल विविधीकरण से बढ़ेगी किसानों की आय: कृषि मंत्री कंषाना

29 दिसंबर 2025, भोपाल: उन्नत तकनीक और फसल विविधीकरण से बढ़ेगी किसानों की आय: कृषि मंत्री कंषाना – किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री एदल सिंह कंषाना ने रतलाम जिले के जावरा से लौटते समय ग्राम बदनावर में किसानों से मुलाकात कर उनकी मटर की फसल का निरीक्षण किया। मंत्री कंषाना ने खेतों में जाकर फसल की स्थिति, उत्पादन क्षमता एवं मौसम के प्रभाव की जानकारी ली। उन्होंने किसानों की समस्याएं सुनीं और खेती से जुड़ी चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों को समय पर बीज, खाद, सिंचाई एवं तकनीकी सहायता उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।

कृषि मंत्री कंषाना ने कहा कि प्रदेश सरकार किसान हित में निरंतर कार्य कर रही है और उन्नत कृषि तकनीकों, प्राकृतिक खेती तथा फसल विविधीकरण को बढ़ावा देकर किसानों की आय बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने किसानों से वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाने और सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile