सरकारी योजनाएं (Government Schemes)राज्य कृषि समाचार (State News)पशुपालन (Animal Husbandry)

आचार्य विद्यासागर गौ संवर्धन डेयरी योजना से हो रही अतिरिक्त आय

24 दिसंबर 2024, राजगढ़ : आचार्य विद्यासागर गौ संवर्धन डेयरी योजना से हो रही अतिरिक्त आय – राजगढ़ जिले के ग्राम डिंगलपुर निवासी श्री अनिल जाट  खेती के साथ- साथ छोटे स्‍तर पर पर पशुपालन का कार्य भी करते थे। उनकी आय का मुख्‍य साधन केवल कृषि का कार्य ही था। उन्हें आचार्य विद्यासागर गोसंवर्धन डेयरी योजना की जानकारी दी गई। इस योजना का लाभ लेकर वे अतिरिक्त आय प्राप्त कर रहे हैं।

श्री अनिल जाट  बताते हैं कि आचार्य विद्यासागर गौ संवर्धन डेयरी योजना से डेयरी  इकाई स्थापना के लिए 8.40 लाख रुपये का ऋण प्राप्त हुआ। जिसमें 1.50 लाख रुपये की शासकीय अनुदान सहायता विभाग द्वारा प्रदान किया गया। साथ ही प्रतिमाह 5 प्रतिशत ब्याज अनुदान भी दिया जा रहा है।  

Advertisement
Advertisement

 श्री जाट ने कहा कि 17 हजार रुपये की मासिक किस्त बैंक को देने के बाद भी 15 हजार रुपये की अतिरिक्त आय प्राप्त हो रही है। श्री अनिल जाट आचार्य विद्यासागर गौ संवर्धन डेयरी योजना के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार व्यक्त करते हैं।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Advertisement8
Advertisement

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

Advertisement8
Advertisement

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.en.krishakjagat.org

Advertisements
Advertisement5
Advertisement