राज्य कृषि समाचार (State News)

मिलेट्स कृषि मेले में किसानों की सक्रिय भागीदारी

17 फरवरी 2026,  धार, ( कृषक जगत): मिलेट्स कृषि मेले में किसानों की सक्रिय भागीदारी किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग ने शहर में तीन दिवसीय मिलेट्स मेला आयोजित किया। शुभारंभ अवसर पर विधायक नीना वर्मा ने कृषकों से परम्परागत फसलों के साथ कोदो, कुटकी,रागी,सांवा,ज्वार, बाजरा आदि के मिलेट्स फसलों के उत्पादन की उपयोगिता बताई। उपसंचालक कृषि श्री ज्ञानसिंह मोहनिया ने कृषक कल्याण बर्ष अंतर्गत जिले में संचालित गतिविधियों पर अवगत कराया। कृषि मेले में मिलेट्स फसलों एवं उनसे बनने वाले व्यंजनों का प्रदर्शन ,मिलेट्स फसल गेलरी, मिट्टी परीक्षण की उपयोगिता, उन्नत कृषि यंत्रों का प्रदर्शन,ई टोकन उर्वरक वितरण व्यवस्था के अलावा किसानों से जुड़े विभिन्न विभागों ,खाद, बीज, कीटनाशक कंपनियों ने भी स्टाल लगाकर कृषकों को जानकारी दी। कृषि वैज्ञानिकों ने भी सम्बोधित कर कृषि तकनीकों से अवगत कराया।

विशेषज्ञो में डॉ अमृतलाल बसेडिया, डॉ नरेश गुप्ता, डॉ एस एस चौहान,श्री एन के तांबे, श्रीमती अंकिता पांडे, श्री अभिषेक अग्रवाल, श्रीमती संगीता तोमर, श्रीमती अंकिता सोलंकी, श्री विवेक बार्चे,श्री बर्मन आदि द्वारा जानकारी साझा की गई। कार्यक्रम में निजी कंपनियों ने कृषकों के बीच प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता रखी गई इनमें कोरोमंडल कंपनी ने सही जबाब देने पर कृषक श्री अशोक भारमल को एक ग्राम सोना देकर सम्मानित किया अन्य कृषकों को पुरस्कार जीतने का अवसर मिला। ट्रेक्टर कंपनियों ने स्टाल पर ट्रेक्टर की बुकिंग की कर कृषकों को सम्मानित किया । मेले में भारतीय किसान संघ के प्रदेश मंत्री श्री राजेन्द्र शर्मा एवं श्री महेश ठाकुर, श्री अमोल पाटीदार,किसान मोर्चा अध्यक्ष श्री ब्रजेन्द सिंह, महामंत्री श्री रतनलाल पाटीदार सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद थे। तीन दिवसीय आयोजित मेले के नोडल अधिकारी सहायक संचालक कृषि श्री दिलीप सिंह मौर्य ने सफल आयोजन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements